प्रयागराज, NOI : मनरेगा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सोमवार को प्रयागराज में सड़क पर उतरे।

लेखा सहायक संघ, एपीओ एसोसिएशन व कंप्यूटर आपरेटर संघ समेत मनरेगा के विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर अपने हक के लिए आवाज उठाई। उन्‍हाेंने विकास भवन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। मनरेगा कर्मचारियों ने चेतावनी भी दी है। कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।

वेतन बढ़ोतरी की मांग, मानव संसाधन नीति को लागू करने जेम पोर्टल को प्रतिबंधित करने, महिला मेट की नियुक्ति निरस्त करने के विरोध और लंबित समस्याओं का निरस्तारण की मांग लगातार मनरेगा कर्मचारी कर रहे हैं। मांगों के न पूरा होने पर सोमवार को मनरेगा कर्मचारियों ने एक दिवसीय प्रदर्शन करने और डीएम को ज्ञापन सौंपने की रणनीति बनाई थी।

इस दौरान ग्राम रोजगार सेवक मित्र संघ के अध्यक्ष अरूण यादव ने कहा कि लंबे समय से मनरेगा कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा कर्मचारियों की विभिन्न शिकायतें लंबित हैं। इसके बावजूद अधिकारी समस्‍या का निस्तारण कराने के बजाए टाल रहे हैं। इसलिए सभी संगठनों ने एकजुट होकर प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई।

मनरेगा कर्मचारी महासंघ के अनिल यादव ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से मनरेगा में मेठ की नियुक्ति की जानी थी। इसके लिए 287 नाम भी प्रस्तावित किए गए थे। इनमें 89 महिलाओं को बहादुरपुर समेत विभिन्न ब्लाकों में प्रशिक्षण भी दिया गया। हालांकि बाद में नियुक्ति निरस्त कर दी गई। इस दौरान एपीओ जय प्रकाश, शरद यादव, ओम प्रकाश शर्मा, अरूण कुशवाहा, महेश कुमार गौड़ समेत सभी ब्लॉक से आए मनरेगा कर्मचारी शामिल थे।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement