पुलिसकर्मियों से आनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के करीब पहुंची पुलिस
अलीगढ़, NOI : पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर आनलाइन ठगी करने वाले गिरोह की तलाश में साइबर थाना पुलिस लगी हुई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह गिरोह झारखंड का है। पुलिस की एक टीम आरोपितों की लोकेशन खंगालने में लगी है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही इसमें कोई गिरफ्तारी हो सकती है।
सेवानिवृत्त रणवीर सिंह ने दर्ज कराया था मुकदमा
अलीगढ़ की शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी रहे सेवानिवृत्त रणवीर सिंह ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। रणवीर के मुताबिक, 31 मार्च 2021 की ही वह सेवानिवृत्त हुए थे। दो अप्रैल को उन्हें एक अनजान नंबर से काल आया। कालर ने खुद को पुलिस विभाग से बताया। कहा कि आपका फंड व ग्रेचुअटी का पैसा आएगा। कुछ जानकारी दे दीजिये। रणवीर ने मना किया तो शातिर ने उनकी जन्मतिथि, ज्वाइनिंग की तारीख, सेवानिवृत्त होने की तारीख तक बता दी। ऐसे में रणवीर को भरोसा हो गया। शातिर ने उनसे एटीएम के आखिरी चार अंक पूछे। इसके बाद एक्सपायरी डेट पूछी। फिर एनी डेस्क इंस्टाल कराकर एक्सेस अपने पास ले लिया। इसके बाद खाते से एक बार में पांच लाख, दूसरी बार में दो लाख 51 हजार रुपये कट गए। शातिर ने रणवीर को तीन घंटे बातों में उलझाए रखा था
सेवानिवृत्त सिपाही अमर सिंह के साथ ठगी
इसके अलावा 19 जनवरी 2021 को एटा के श्याम बिहारी कालोनी निवासी सेवानिवृत्त सिपाही अमर सिंह के साथ सबसे बड़ी ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया था। दरअसल, रिटायरमेंट के बाद अमर के खाते में 14.80 लाख रुपये आने थे। इसकी जानकारी अमर सिंह को नहीं थी, लेकिन शातिर ने इसका पता लगाया और उन्हें काल किया। खुद को डिप्टी एसपी बताया और कहा कि आपके खाते में 14.80 रुपये आएंगे। जब उन्होंने खाते की जांच की तो वाकई में पैसे देखकर भरोसे में आ गए। इसके बाद शातिर के बताने पर पासबुक व आधार कार्ड कार्ड की फोटो कापी भेज दी। एटीएम कार्ड की एक्सपायरी डेट भी बता दी। कुछ देर बाद उनके खाते से 50 लाख रुपये कट गए थे। इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने वाले गिरोह की तलाश की जा रही है। गिरोह झारखंड का है। टीमें लगी हुई हैं।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments