मुरादाबाद, NOI :  आडियो वायरल होने के बाद जवाब मांगे जाने पर सपा के महानगर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने अपनी सफाई देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया है। महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू को भेजे इस्तीफे में उन्होंने खुद को बेगुनाह बताया। धर्मेंद्र यादव ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि राजनीति प्रतिस्पर्धा के कारण कुछ लोग मुझसे द्वेष भावना रखने लगे हैं। मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जिनसे मेरी बात हो रही थी उनसे पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए होर्डिंग लगवाने के लिए कहा था।

कहा क‍ि किसी को पद दिलाने वाला मैं कौन होता हूं। मैं पार्टी का संस्थापक सदस्य हूं। कितनी सरकारें आईं, कितनी गईं। हमने हमेशा पार्टी को मजबूत करने के लिए काम किया है। पार्टी के सत्ता में रहने के बाद भी स्कूटर से चलता रहा हूं। हमारे परिवार पर कभी कोई आरोप नहीं लगा है। मैं पार्टी का वफादार सिपाही हूं। हमेशा पार्टी के लिए सदस्य बनकर काम करता रहूंगा। वीडियो प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए ताकि मेरे खिलाफ साजिश करने वालों का पर्दाफाश हो सके। सपा महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू ने बताया कि महानगर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव का अनुमोदन प्रदेशाध्यक्ष ने किया था। इसलिए महानगर उपाध्यक्ष का इस्तीफा उन्हीं के पास भेज दिया है।

यह था मामला : सपा के महानगर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव का रुपये लेकर महानगर कार्यकारिणी में पद दिलाने का आडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया था। वह महानगर कार्यकारिणी में सचिव पद दिलाने के लिए पांच हजार रुपये की मांग कर रहे थे। इस पर महानगर अध्यक्ष ने उनसे 48 घंटे में जवाब मांगा था।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement