शीतलहर शुरू, क्रिसमस पर बन रहे बारिश के आसार, जानिए कैसे रहेगा मेरठ के मौसम का हाल
पश्चिम विक्षोभ विदा
शुक्रवार को दिन में धूप के बावजूद तेज ठंडी हवाओं से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। जनपद का न्यूनतम तापमान लगातार छठे दिन छह डिग्री से कम पर बना रहा। बीते दिनों कम तीव्रता का एक पश्चिम विक्षोभ विदा हुआ है। इस कारण उत्तर पश्चिम हवाओं पर लगी रोक हट गई है। इसी कारण छह से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं प्रवाहित होती रहीं। यही कारण रहा कि दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 20.3 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री रहा। मुजफ्फरनगर में तो अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इन ठंडी हवाओं के प्रवाह से शनिवार को दिन और रात के तापमान में और गिरावट आएगी।
जब दिन और रात का तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री कम हो जाए तब शीतलहर की स्थितियां बनती हैं। सामान्य तापमान भी हर दिन बदलता है। मेरठ में 18 से 20 दिसंबर के बीच न्यूनतम तीन से चार और अधिकतम तापमान 19 डिग्री या उससे कम रहने की संभावना है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments