चंडीगढ़ NOI:। 24 दिसंबर को शहर में नगर निगम चुनाव को लेकर मतदान है। इसके लिए 21 दिसंबर की शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। इस बीच हर राजनीतिक दल का प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए जनसैलाब के साथ शक्ति प्रदर्शन करने में जुटा है और कोविड प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। स्टार प्रचारकों को रैलियाें में बुलाकर हजारों की भीड़ जुटाकर संक्रमण को न्योता दिया जा रहा है। यहां तक कि डोर टू डोर प्रचार के दौरान भी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी मुंह पर मास्क, शारीरिक दूरी जैसे नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। प्रशासन ने चुनाव प्रचार के दौरान कोविड प्रोटोकाल सख्ती से लागू करने के लिए नोडल आफिसर तो नियुक्त कर दिए, लेकिन ये नोडल आफिसर या इनकी कार्रवाई जमीनी स्तर पर कहीं नहीं दिखाई दे रही।
बीते तीन दिन में 30 नए संक्रमित मामले दर्ज किए गए। पिछले दिन चंडीगढ़ में छह महीने बाद एक दिन में 17 मामले आए। रविवार को 8 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई। बढ़ते संक्रमित मामलों ने प्रशासन के लिए चिंता पैदा कर दी है। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो अगले सप्ताह तक प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित की अध्यक्षता में सभी अधिकारियों की वार रूम की मीटिंग बुलाई जा सकती है। अगले तीन से चार दिनों तक अगर संक्रमित मामले इस कदर ही बढ़ते रहे तो प्रशासन आने वाले दिनों में कई पाबंदियां भी लगा सकता है। हो सकता है नए साल के शुरुआत पर शहर में वीकेंड या नाइट कर्फ्यू जैसे सख्त कदम दोबारा उठाने पड़ें।

पिछले एक सप्ताह में रोजाना औसतन 10 संक्रमित मिले

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते एक हफ्ते में रोजाना औसत 10 संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं। अब तक 65,703 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। कोरोना एक्टिव केस एक हफ्ते में 73 से 89 तक पहुंच गए हैं। बीते 24 घंटे में 1,211 लोगों के कोविड सैंपल लेकर टेस्टिंग की गई। विभाग 8,53,566 लोगों के कोविड सैंपल लेकर टेस्टिंग कर चुका है, इनमें से 7,86,451 लोगों की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है। तीन संक्रमित मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। 64,537 संक्रमित मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। संक्रमण से 1,077 लोगों की मौत हो चुकी है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement