मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं ने बढ़ायी ठंड, अगले तीन दिन तीखे रहेंगे मौसम के तेवर
भोपाल, NOI:राजधानी भोपाल समेत पूरी मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फीली हवाओं के कारण पूरा राज्य ठंड की चपेट में है। राजधानी भोपाल में 54 साल बाद न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में वेदर सिस्टम सक्रिय न होने, आसमान एक दम साफ रहने के साथ ही हवा का रुख उत्तरी होने की वजह से भोपाल समेत पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसके बाद हवाओं के रुख में बदलाव आते ही तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।
मौसम विज्ञान पीके साहा के अनुसार भोपाल में रविवार को अधिकतम तापमान 20.7 डिग्रीसे. दर्ज किया गया था। जो सामान्य तापमान से 6 डिग्री कम बताया गया। दिन का तापमान सामान्य से सात डिग्रीसे. कम रहने और न्यूनतम तापमान चार डिग्री से रहने के कारण भोपाल में पूरे दिन मौसम ठंडा रहा। सोमवार को भी पूरा दिन मौसम ठंडा रहने की पूरी संभावना है। शीत लहर भी चलेगी। पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला से मिली जानकारी के अनुसार पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। वेदर सिस्टम न रहने के कारण आसमान साफ है, जबकि हवा का रुख उत्तरी बना हुआ है।
उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण पूरे प्रदेश में ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी दो-तीन दिन तक ठंड के तेवर इसी तरह तीखे बने रहने की संभावना है। इसके पश्चात एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत की तरफ बढ़ने से हवाओं के रुख में बदलाव होने के आसार हैं। हवाओं के साथ नमी आने से रात का तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। जिससे ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments