राज्यों, UTs व अस्पतालों के पास अभी 2.11 करोड़ से अधिक हैं वैक्सीन की खुराकें: केंद्र
नई दिल्ली, NOI : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union health ministry) ने आज कोरोना वैक्सीन की खुराकों को लेकर राज्य, केंद्रशासित प्रदेशों व प्राइवेट अस्पतालों का आंकड़ा जारी किया। मंत्रालय ने बताया कि 2.11 करोड़ से अधिक खुराकें इनके पास अभी इस्तेमाल के लिए है। इसने यह भी बताया कि अब तक केंद्र की ओर से राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों व अस्पतालों को 42.15 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराकें उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। यह आंकड़ा 42,15,43,730 है। इसके अलावा 71,40,000 खुराकें अभी पाइपलाइन में हैं जो जल्द ही इन जगहों पर उपलब्ध होंगी।
इसमें से 40,03,50,489 खुराकें बर्बाद हो गई। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 52,67,309 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 41,18,46,401 हो गया है। मंत्रालय ने आज सुबह जारी किए गए डाटा के जरिए बताया कि 2,11,93,241 कोरोना वैक्सीन अभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों और अस्पतालों के पास इस्तेमाल के लिए उपलब्ध है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 24 घंटे के दौरान देश में COVID-19 के 30,093 नए मामले आए और 374 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके बाद अब तक देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,11,74,322 हो गई। वहीं कुल मौतों की संख्या 4,14,482 हो गई है। 45,254 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,03,53,710 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,06,130 है।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!