शिमला, NOI:  हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। प्रदेश के अधिकतर भागों में बादल छा गए हैं। प्रदेश में आगामी दिनों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। आज बुधवार से मौसम ने करवट बदल ली है। आसमान में बादल छा गए हैं, लेकिन मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। 23, 24 व 25 दिसंबर को प्रदेश में कई स्थानों पर बर्फबारी व बारिश की संभावना है। आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में और गिरावट आएगी।

क्रिसमस पर बर्फबारी के पूरे आसार बन रहे हैं। ऐसे में पर्यटकों ने अभी से ही हिमाचल के पर्यटन स्‍थलों का रुख करना शुरू कर दिया है। आने वाले दो दिनों में हिमाचल के पर्यटन स्‍थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्‍मीद है।

प्रदेश में धूप खिलने से न्यूनतम व अधिकतम तामपान एक से दो डिग्री तक वृद्धि दर्ज की गई है। इससे ठंड से कुछ राहत मिली है। सुबह और शाम तापमान में वृद्धि होने से हाड़ कंपाने वाली ठंड से राहत मिली है। शिमला में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 22.8 डिग्री दर्ज किया गया है।

राज्य में तापमान की स्थिति

  • शहर, न्यूनतम, अधिकतम
  • शिमला, 5. 4, 14.0
  • कुफरी, 1.4, 7.8
  • सोलन, 0.0, 20.0
  • सुंदरनगर, 1.8, 19.5
  • केलंग, -6.3, 4.0
  • मनाली, 0.8, 11.6
  • भुंतर, 2.3, 20.5
  • कल्पा, -1.6, 10.2
  • धर्मशाला, 3.4, 14.7
  • ऊना, 4.7, 22.8
  • नाहन, 7.9, 18.8

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement