यूपी विधानसभा चुनाव 2022: विधायकों ने डाला डेरा, चुनावी जमीन तैयारी में जुटे, बनाई खास रणनीति
भाजपा प्रवासी कार्यकर्ता सक्रिय
भाजपा जिला अध्यक्ष चौधरी ऋषि पाल सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में कैलाश चौधरी, ऋषि बंसल जा रहे हैं। तमाम कार्यक्रमों में वो सीधे जनता से भी मिलने का काम कर रहे हैं। संगठन की ओर से उन्हें सभी सुविधाएं दी जा रही हैं जन विश्वास यात्रा की सफलता में भी यह सभी विधायक प्रवासी कार्यकर्ता और पदाधिकारी लगे हुए हैं। महानगर अध्यक्ष डॉ विवेक सारस्वत का कहना है कि पार्टी ने व्यापक रूप से चुनाव में तैयारी कर रखी है हमारा संगठन मजबूत है इसलिए प्रत्येक स्थानों पर कार्यकर्ताओं को लगाया जा रहा है। भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सत्ता में रहने पर हम संगठन पर ध्यान देते हैं सत्ता के बाहर भी रहे हैं तो संगठन पर विशेष ध्यान दिया गया है। युवा मोर्चा कि चुनाव में हमारे यहां युवा पूरी ताकत लगा देते हैं। सत्ता में ना रहने के बाद भी युवा मोर्चा के अध्यक्ष के लिए काफी संघर्ष होता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा संगठन के लिए कितना ध्यान देती है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments