घर के सारे सामान समेट पति को लेकर चली गई थी बेगूसराय की महिला, युवक इस हाल में हुआ बरामद
बलिया (बेगूसराय), NOI: बलिया थाना क्षेत्र के कसबा गांव में एक युवक की हत्या कर शव फेंक दिया गया। बुधवार को कसबा उर्दू प्राथमिक विद्यालय के समीप सरसो के खेत में शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कपिलदेव शर्मा के पुत्र अमोल कुमार शर्मा के रूप में की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका है कि पीट-पीटकर उसकी हत्या की गई है।
युवक की मां अरुणा देवी ने बताया है कि दो वर्ष पूर्व 2019 में अमोल की शादी लखमिनियां में हुई थी। विवाह के समय से ही पति-पत्नी के संबंध ठीक नहीं चल रहे थे। आए दिन उनमें विवाद होता रहता था। दो दिन पूर्व उसकी पुत्रवधू घर से सभी समान लेकर उसके पुत्र को भी साथ लेकर चली गई थी। इसके बाद बुधवार को हल्ला हुआ शव मिला है। उसकी पहचान अमोल के रूप में हुई है। अरुणा देवी ने आरोप लगाया है कि पुत्रवधू ने अपने लोगों के साथ मिलकर अमोल की हत्या कर दी है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments