लखनऊ, NOI:  कैलेंडर वर्ष के अंतिम छुट्टियाें वाले दिन चल रहे हैं। ऐसे में भ्रमण का मौका है। काशी घूमना हो या प्रयागराज, चंडीगढ़ हो या फिर देहरादून और काठगोदाम करीब आधा दर्जन स्थानों के लिए परिवहन निगम की बस सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। अरसे से बंद पड़ी वोल्वो सेवाओं को रोडवेज प्रबंधन ने धीरे-धीरे रफ्तार देना शुरू कर दिया है। नए नियमों के तहत 'पवनहंस सेवाओं' के नाम से इनका संचालन कैसरबाग और आलमबाग बस स्टेशन से शुरू किया गया है। 
क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि लखनऊ से चंडीगढ़ के बीच बस चलाए जाने के बाद अन्य सेवाओं का ट्रायल रन पूरा हो चुका है। कुल छह मार्गों पर इनका संचालन किया जा रहा है। इनमें प्रयागराज, देहरादून, काठगोदाम, वाराणसी, गोरखपुर के अलावा चंडीगढ़ की बस सेवाएं प्रमुख रूप से हैं। एआरएम डीके गर्ग के मुताबिक इनमें कई पौराणिक और पर्यटन महत्व के क्षेत्र हैं। साथ ही उत्तराखंड राज्य में संचालित होने वाली बसें भी हैं।

संचालन कहां से कहां- समय 

  • आलमबाग बस स्टेशन से प्रयागराज -सुबह छह, सात और आठ बजे, दोपहर 12 बजे, डेढ़ और ढाई बजे, शाम छह, साढे़ सात और साढे़ आठ बजे
  • आलमबाग बस स्टेशन से वाराणसी -दोपहर तीन बजे और रात दस बजे, (वापसी वाराणसी से) रात सवा 11 बजे सुबह आठ बजे।
  • आलमबाग बस स्टेशन से अलीगढ़ -साढे़ दस बजे रात, (वापसी अलीगढ़ से) साढे़ आठ बजे रात
  • कैसरबाग बस स्टेशन से देहरादून -शाम सात बजे, (वापसी देहरादून से) साढे़ छह बजे।
  • कैसरबाग बस स्टेशन से काठगोदाम -रात 11 बजे, (वापसी काठगोदाम से) रात साढे़ नौ बजे।
  • कैसरबाग बस स्टेशन से चंडीगढ़ -शाम साढ़े पांच बजे, (वापसी चंडीगढ़ से) दोपहर तीन बजे।

     किराया (रुपये)              किमी 

  • चंडीगढ़      1,980         766
  • काठगोदाम 1,076        399
  • देहरादून     1,622        592
  • प्रयागराज    538           208
  • वाराणसी     820           322
  • अलीगढ़      1,087        439

पवनहंस सेवाओं का छह मार्गों पर संचालन शुरू करा दिया गया है। कैलेंडर वर्ष के अंतिम छुट्टी के दिनों में लोग इन बसों का तय मार्गों से लाभ उठा सकते हैं। -नवदीप रिणवा, प्रबंध निदेशक, राज्य सड़क परिवहन निगम

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement