जब राज कुंद्रा ने खोले थे अपनी जिंदगी के कई राज, एक्स वाइफ और शिल्पा शेट्टी के बारे में कही थी ये बात
नई दिल्ली, NOI : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा एक बार फिर से विवादों में हैं। उन पर अश्लील फिल्में बनाने का आरोप है। सोमवार को मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। राज कुंद्रा अक्सर विवादों में रहे हैं। उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर भी कई विवाद हैं। उनमें से एक राज कुंद्रा की पूर्व पत्नी कविता के साथ भी रहे हैं।
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा की दूसरी पत्नी हैं। कविता से तलाक को लेकर कई तरह की खबरें रही हैं, लेकिन राज कुंद्रा ने बीते महीने अपनी पूर्व पत्नी से तलाक की वजह बताई थी। उन्होंने अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला से बात की थी। इस दौरान राज कुंद्रा ने पूर्व पत्नी कविता से तलाक की वजह बताई। उन्होंने बताया था कि कविता का अफेयर उनकी बहन के पति से था। जिसका पता चलने के बाद राज कुंद्रा ने उनसे तलाक ले लिया था।
उन्होंने कहा, 'हम एक ही घर में रहते थे मां, पापा, बहन और उसका पति क्योंकि वह तभी भारत से यूके में सेटल हुए थे। वह मेरी बहन के पति के करीब आ गई थी और उसके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने लगी थी। खासकर तब जब मैं बिजनेस ट्रिप की वजह से बाहर रहता था। परिवार के कई लोगों ने यहां तक की मेरे ड्राइवर ने भी बताया कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है, लेकिन मैंने कभी किसी की बातों पर भरोसा नहीं किया। इसके बाद मेरी बहन और उसका पति वापस भारत आ गए क्योंकि हमारे घर में साथ रहने से चीजें ठीक नहीं हो रही थी।'
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments