मुरादाबाद में किसान दिवस पर सम्मानित किए गए 32 किसान, उन्नत खेती से जीवन को बनाया खुशहाल
मुरादाबाद NOI: किसान दिवस पर जनपद स्तरीय कृषि मेला और किसान गोष्ठी में परंपरागत खेती से हटकर उन्नत खेती करने वाले 32 किसानों को सम्मानित किया गया। इसमें परंपरागत खेती के तहत केले, गन्ना की फसल के साथ सह फसल उगाने वाले किसानों का चयन हुआ था। सरकार की ओर से प्रति एकड़ पर 31000 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी फसल बोने के दौरान दी गई थी।
परंपरागत खेती से हटकर उन्नत खेती में मुनाफा बढ़ा तो किसानों के जीवन में खुशहाली लौट आई। पॉलिटेक्निक रोड पर किसान मेले में कई योजनाएं भी गिनाई गईं। खेती में आधुनिक यंत्र के प्रयोग को बढ़ावा दिया गया। बताया गया कि इससे बेहतर उपज होती है। कृषि विभाग, उद्यान, गन्ना और पंचायती राज समेत कई विभागों ने अपनी-अपनी स्टॉल लगाकर खाद, बीज और कृषि उपकरण समेत तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां किसानों को दींं। मेले में किसानों ने सामान भी खरीदा। कांठ विधायक राजेश चुन्नू ने कहा कि किसानों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तमाम योजनाएं चलाईंं हैं। किसानों को इन योजनाओं का लाभ दिया गया। इस मौके पर कृषि निदेशक सीएल यादव, जिला कृषि अधिकारी ऋतुशा तिवारी समेत अन्य अधिकारी व किसान मौजूद रहे।
24 दिसंबर को शहर में रहेगी राज्य महिला आयोग सदस्य : 24 दिसंबर को शहर में राज्य महिला आयोग की सदस्य मौजूद रहेंगी। सिटी मजिस्ट्रेट एमपी सिंह ने बताया कि कल्याणकारी योजनाएं, जागरूकता शिविर, महिला जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह सर्किट हाउस में रहेंगी। राज्य महिला आयोग द्वारा मिशन शक्ति फेज-थ्री के तहत महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाए जाने, महिला उत्पीड़न की रोकथाम, महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से 24 दिसंबर को सर्किट हाउस में जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई कार्यक्रम होगा। इसमें वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी समेत अन्य तमाम विभागों के अधिकारी रहेंगे।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments