गाजीपुर,  NOI : चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य पूरा कर लिया गया है, इसमें 56 हजार 242 मतदाताओं को सूची से बाहर कर दिया गया है। इसमें सबसे अधिक मतदाता 11 हजार 335 जमानियां विधान सभा में मतदाता सूची से विलोपित किए गए हैं। सबसे कम 6590 मतदाता सदर विधान सभा में विलोपित हुए हैं। पांच जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसके बाद निर्वाचन आयोग की ओर से अधिसूचना जारी होना ही शेष रह जाएगा। माना जा रहा है कि जिले में मतदाता सूची जारी होने के बाद चुनाव के लिए पूरी तरह प्रशासन तैयार हो जाएगा। 

चुनाव आयोग की ओर से आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है, इसमें अभी मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य बीएलओ ने पूरा कर लिया है। अब तहसील स्तर पर इस डाटा को अपलोड किया जा रहा है। इस पुनरीक्षण कार्य में मतदाता सूची से बाहर किए गए मतदाता अब अगले विधान सभा में मतदान नहीं कर पांएगे। जनपद में कुल 26 लाख 73 हजार 974 मतदाता है। इनमें 14 लाख 56 हजार 336 पुरूष व 12 लाख 17 हजार 96 महिला मतदाता हैं। जखनिया विधान सभा में सबसे अधिक दो लाख 22 हजार 716 पुरूष व एक लाख 87 हजार 234 महिला मतदाता हैं वहीं सबसे कम एक लाख 85 हजार 397 पुरुष व एक लाख 58 हजार 446 महिला मतदाता सदर विधान सभा में हैं।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement