श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में चहल के पास मोहम्मद शमी के खास रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
नई दिल्ली, NOI : लेग स्पिनर युजवेंद्रा चहल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में दो विकेट लेकर सीरीज में अच्छी शुरुआत की। चहल ने सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो को आउट करके भारत को बहुत जरूरी सफलता दिलाई, जो खतरनाक दिख रहे थे। उनके जोड़ीदार कुलदीप यादव ने भी मैच में दो विकेट लिए। कुलदीप की तरह चहल भी लय हासिल करने कोशिश में हैं। 2016 में पदार्पण करने के बाद दोनों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था। दोनों स्पिनर 2019 वनडे विश्व कप टीम के अभिन्न हिस्सा थे।
टूर्नामेंट में दोनों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इसके बाद दोनों वनडे में एक साथ खेलते नजर नहीं आए। इसका एक कारण रवींद्र जडेजा का शानदार प्रदर्शन भी रहा। अब अब श्रीलंका सीरीज में दोनों एक साथ खेलते दिखे। दोनों के पास टीम में जगह बनाने का इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता। टीम इंडिया जब मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में मैदान पर उतरेगी तो चहल के पास भारत के लिए वनडे में इतिहास रचने का मौका होगा।
चहल ने अब तक 55 वनडे मैचों में 94 विकेट लिए हैं। अगर वह आज के मैच में श्रीलंका के खिलाफ छह विकेट लेने में सफल रहे तो वे मोहम्मद शमी के वनडे में सबसे तेज 100 विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। शमी ने भी 56 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी। अगर चहल मंगलवार को छह विकेट नहीं लेते हैं तो उन्हें 57 मैचों में रिकॉर्ड बनाने वाले जसप्रीत बुमराह की बराबरी करने का मौका मिलेगा। चहल के 'पार्टनर इन क्राइम' कुलदीप भारत के लिए यह करनामा 58 मैचों में किया था।
चहल ने अपने वनडे करियर में दो बार एक मैच में पांच विकेट लिए हैं। इसमें उनका 6/42 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने टी20 में 6 विकेट लिए हैं, जिसमें केवल चार ओवर ही करने को मिलते हैं। ऐसे में अगर वो एक बार फिर यह करनामा करते हैं, तो शमी के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.







0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!