चंडीगढ़ NOI: Chandigarn Municipal Polls Results नगर निगम चुनाव के परिणामों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। भाजपा और कांग्रेस को पछाड़ते हुए आप की धमाकेदार एंट्री हुई है। भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पहली बड़ी खबर मेयर रविकांत को लेकर आई है। वह वार्ड नंबर 17 से चुनाव हार गए हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी (आप) के दमनप्रीत सिंह ने 828 वोटों से हराया है। 12.50 बजे तक 35 में से 23 सीटों पर नतीजे आ चुके हैं। आम आदमी पार्टी ने बढ़त बनाए हुए हैं। 10 सीटों पर आप ने कब्जा कर लिया है। 8 सीटों पर भाजपा और 4 सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। अकाली दल की झोली में 1 सीट आई है।

वार्ड नंबर 23 से आम आदमी पार्टी की प्रेमलता ने कांग्रेस की रविंदर कौर को 681 वोट से मात दी है। वार्ड नंबर 35 से भारतीय जनता पार्टी के रविंद्र कुमार शर्मा ने आम आदमी पार्टी के जगजीवन जीत सिंह को 474 वोट से हराया है। वार्ड 19 से आप की नेहा ने 804 वोट से जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 4 से आम आदमी पार्टी की सुमन देवी विजेता रही हैं। सुमन केवल 12 वोट से जीती हैं। उन्हें कुल 3165 वोट मिले हैं जबकि दूसरे नंबर पर निर्दलीय परमजीत कौर को 3153 वोट मिले। 

पूर्व मेयर भाजपा नेता राजेश कालिया भी हारे

वार्ड नंबर 26 से पूर्व मेयर भाजपा नेता राजेश कालिया भी चुनाव हार गए हैं। उन्हें आप के उम्मीदवार कुलदीप ढलोर ने शिकस्त दी है। मेयर रविकांत शर्मा के साथ ही पूर्व मेयर और मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद के वार्ड से भी भाजपा के प्रत्याशी भी हार गए हैं। पूर्व मेयर देवेश मौदगिल भी चुनाव हार गए हैं। वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस नेता देवेंद्र बबला की पत्नी हरप्रीत कौर बबला जीत गई हैं। वार्ड नंबर 2 से सीनियर डिप्टी मेयर भाजपा नेता महेश चंद्र सिद्धू मात्र 11 वोट से जीत सके हैं। 

निगम चुनाव में हार के बार निराश पूर्व मेयर राजेश कालिया।

नगर निगम चुनाव में इस बार चौकाने वाले रिजल्ट देखने को मिल रहे हैं। पहली बार नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की धमाकेदार एंट्री हुई है। दोपह 12 बजे तक 8 सीटों पर जीत के साथ ही कई सीटों पर आप पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 

वार्ड 25 से आम आदमी पार्टी योगेश ढींगरा ने जीत हासिल की है।

भाजपा के विरुद्ध शहरवासियों में दिखा रोष

इस हार से बीजेपी के खिलाफ शहवासियों में रोष साफ दिखाई दिया है। 24 दिसंबर को हुए नगर निगम चुनाव के बाद सोमवार सुबह 9 बजे से शहर के नौ सेंटर पर मतगणना का काम शुरू हुई। शुरू से ही कांग्रेस और आप के प्रत्याशियों ने बढ़त बनानी शुरु कर दी। एक घंटे के भीतर ही रिजल्ट आने शुरू हो गए। आप और कांग्रेस ने जीत के साथ खाता खोला, जबकि बीजेपी को उम्मीद के अनुसार रिजल्ट नहीं मिले।

वार्ड नं 21 से आप के उम्मीदवार जसबीर सिंह लाडी की जीत की खुशी मनाते हुए समर्थक।

पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस के पूर्व ला स्टूडेंट और कांग्रेस के प्रत्याशी सचिन गालव ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी चंद्रमुखी शर्मा को हरा कर जीत हासिल की है। सचिन ने 285 वोटों से जीत हासिल की है। पहली बार ही चुनाव में उतरी भाजपा नेत्री विमला दुबे ने वार्ड नंबर 9 से जीत हासिल कर ली है।। वार्ड 25 से आम आदमी पार्टी योगेश ढींगरा ने भाजपा के विजय कौशल राणा को 315 से हराया। वार्ड नंबर 29 से आम आदमी पार्टी के मुन्नवर राणा ने जीत हासिल की है।

वार्ड नं. 22 से आम आदमी पार्टी की अंजू कटियाल की जीत पर भंगड़ा डालते हुए उनके समर्थक। 

मनीष सिसोदिया बोले- चंडीगढ़ में मिला ग्रांड वेलकम

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ आप नेता मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके कहा है कि चंडीगढ़ के लोगों ने आम आदमी पार्टी को ग्रांड वेलकम दिया है। इसके लिए वे प्रत्येक मतदाता और पार्टी वर्कर का आभार व्यक्त करते हैं। 

अब तक के विजेता 

वार्ड नं. 1- जसविंदर कौर आप

वार्ड नं. 2 - महेश इंद्र सिद्धू, भाजपा

वार्ड नं. 3 - दलीप शर्मा, भाजपा

वार्ड नं. 4 - सुमन देवी, आप 

वार्ड नं. 5 - 

वार्ड नं. 6 -  सरबजीत कौर, भाजपा

वार्ड नं. 7 -

वार्ड नं. 8 -   

वार्ड नं. 9 - बिमला दुबे  भाजपा

वार्ड नं. 10 - हरप्रीत कौर बबला कांग्रेस

वार्ड नं. 11 - अनूप गुप्ता, भाजपा

वार्ड नं. 12 - 

वार्ड नं. 13 - सचिन गालव - कांग्रेस

वार्ड नं. 14 -  कुलजीत सिंह संधू, भाजपा

वार्ड नं. 15 -

वार्ड नं. 16 -   

वार्ड नं. 17 - दमनप्रीत सिंह, आप

वार्ड नं. 18 - तरुणा मेहता, आप

वार्ड नं. 19 - नेहा, आप

वार्ड नं. 20 -

वार्ड नं. 21 - जसबीर सिंह, आप

वार्ड नं. 22 - अंजू कटियाल, आप

वार्ड नं. 23 - प्रेमलता, आप

वार्ड नं. 24 -

वार्ड नं. 25 - योगेश ढींगरा, आप

वार्ड नं. 26 - कुलदीप कुमार, आप 

वार्ड नं. 27 -

वार्ड नं. 28 -

वार्ड नं. 29 - मुन्नवर राणा, आप

वार्ड नं. 30 - हरदीप सिंह, शिरोमणि अकाली दल

वार्ड नं. 31 - लखवीर सिंह बिल्लू, आप

वार्ड नं. 32 -

वार्ड नं. 33 कंवरप्रीत सिंह - भाजपा

वार्ड नं. 34 - गुरप्रीत सिंह, कांग्रेस

वार्ड नं. 35 - रविंद्र कुमार शर्मा, भाजपा

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement