औरंगाबाद  NOI:औरंगाबाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाज सुधार अभियान की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 2016 से शराबबंदी कानून लागू किया। न्याय के साथ हम विकास की बात करते हैं। 24 नवंबर 2005 से बिहार के विकास में लगे हैं। सबसे पहले मैंने लोगों के जेहन से भय का माहौल खत्म किया। केंद्र में मंत्री थे तो क्षेत्र में जाते थे तो 12 से 14 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था। आज हर गांव में सड़क है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में बढ़ते कोरोने के संक्रमण पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वे कोरोना को लेकर आज शाम सात बजे पटना में उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। रिपोर्ट देखने के बाद पाबंदियों को लेकर बुधवार को निर्णय लेंगे। कोरोना गाइड लाइन का पालन करें। सोमवार को जनता दरबार में पहुंचे 188 में से आठ लोग संक्रमित मिले।

कुछ लोग खुद को काबिल समझते हैं'

बिहार में महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रहा हूं। पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जिससे नारी सशक्तिकरण हुआ है। नौ जुलाई 2015 को मैंने जीविका दीदियों की मांग पर शराबबंदी का निर्णय लिया था। सरकार बनते ही इसे लागू किया। शराबबंदी से बिहार में विकास का माहौल बना है। उन्होंने कहा कुछ लोग खुद को काबिल समझते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बाल विवाह एवं दहेज प्रथा से समाज को नुकसान हो रहा है। दहेज न लेने वाले की शादी में हम तभी जाएंगे जब वे इसकी घोषणा शादी से पहले करेंगे।

अनुसूचित जाति/जनजाति सह लघु सिंचाई मंत्री डा. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करना चाहते हैं। समाज की सबसे बुराई नशाखोरी है जिसे सीएम ने समाप्त करने का संकल्प लिया है। इसका लाभ गरीबों को अधिक मिल रहा है। सूबे के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बिहार में शराबबंदी से खुशहाली आई है। जिस समय सीएम ने शराबबंदी कानून लागू किया उस समय भाजपा साथ नहीं थी परंतु आज हर कदम पर पार्टी आपके साथ खड़ी है। कृषि मंत्री ने कहा कि कुछ लोग शराबबंदी को फेल करने में लगे हैं परंतु उन्हें सफलता नहीं मिल रही है। ये वही लोग हैं जो बिहार में शांति नहीं चाहते हैं।

भाजपा नेता उद्योग मंत्री मो. शहनवाज हुसैन ने कहा कि इतिहास उसी को याद करती है जो समाज सुधार की दिशा में काम करते हैं। मेरा सौभाग्य है कि मैंने जब राजनीति की शुरुआत की तो आपके साथ कैबिनेट मंत्री था। आज आपके नेतृत्व में काम कर रहा हूं। बिहार के हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। वहीं जिले के प्रभारी सह खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम ने कहा कि जिनके चेहरे पर लाली नहीं था उनके घर सीएम ने खुशहाली लाया है। शराबबंदी से समाज में सुधार हो रहा है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement