बिहार सहित इन प्रदेशों में अगले 4 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी, इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
ओडिशा की बात करें तो मौसम विभाग ने यहां 11 और 12 जनवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां 11 जनवरी को ओलावृष्टि होगी। आपको बता दें कि IMD के ऑरेंज अलर्ट में ‘बेहद खराब मौसम’ की चेतावनी दी गई है। इससे सड़क और रेल मार्ग के बंद होने और बिजली आपूर्ति में रुकावट होने की भी संभावना है।
इन तीन राज्यों में येलो अलर्ट
बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में विभाग ने 11 जनवरी से 13 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया है। येलो अलर्ट गंभीर रूप से खराब मौसम का संकेत देता है। इस अलर्ट के अनुसार, मौसम और भी खराब हो सकता है, जिससे सामान्य गतिविधियों में मुश्किलें पैदा हो सकती हैं।
दिल्ली में आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड
वहीं दिल्ली में बारिश में कमी आएगी और आने वाले दिनों बारिश नहीं होगी। क्योंकि आगे कोई पश्चिमी विक्षोभ नहीं है। मौसम विभाग ने इसका पूर्वानुमान लगाया है। रविवार को दिल्ली में बारिश की वजह से सुबह मौसम ठंडा रहा। शाम को शीतलहर चलने पर ठंड बढ़ी। दिनभर का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया।
पहाड़ी राज्यों में भीषण बर्फबारी
कश्मीर की तरह उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी का जबरदस्त दौर जारी है। नेशनल हाइवे का हाल बर्फीले रेगिस्तान जैसा हो गया है। पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फ के बीच कुछ जगहों पर आवाजाही प्रभावित है। मकान बर्फ में ढक गए हैं, सबकुछ जम गया है। चार-धाम के प्रमुख तीर्थो के चारों तरफ तो बर्फ ही बर्फ है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments