नई दिल्ली,NOI:  कोरोना की तीसरा लहर ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले लिया है। रविवार को 1 लाख 79 हाजर से ज्यादा केस रजिस्टर किए गए हैं। ऐसे में जब इस वेव से बचना नामुमकिन लग रहा है बड़ी संख्या में बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी अब इसके शिकार बन रहे हैं। रियटिली शो बिग बॉस 15 के सेट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वो ये कि बिग बॉस भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। जी हां आपने सही सुना कि बिग बॉस भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।

दरअसल, बिग बॉस का शो का एक रहस्य है, लोगों का आज तक नहीं पता चला कि चला कि बिग बॉस है कौन। शो में सिर्फ एक आवाज आती है.. बिग बॉस चाहते हैं..... एक भारी भरकम आवाज, जिसके लोग दीवाने हैं। तेजस्वी प्रकाश तो बता भी चुकी हैं कि उन्हें इस आवाज पर क्रश है। वो प्यार से अपने बिग बॉस को 'बेबी' कहती हैं।

तो हुआ ये कि रियलिटी शो में बिग बॉस को अपनी आवाज देने वाले अतुल कपूर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। सेट पर अतुल के संपर्क में आए सारे क्रू मेंबर का कोरोना टेस्ट करा दिया गया है। अभी रिपोर्ट्स का इंतजार किया जा रहा है। इससे पहले बिग बॉस यानि अतुल कपूर को क्वारंटाइन कर दिया गया। 

तो वहीं उमर घर निकाले जाने से गुस्साए फैंन ने इस पोस्ट पर मेकर्स को जमकर कोसा। किसी ने कहा कि ये तुम्हारा कर्मा हो तो किसी ने कहा डॉक्टर्स के पास मत जाना वो बहुत हिंसक होते हैं। एक यूजर ने लिखा तुम्हें फैंस का हाए लगी है। 

इससे पहले खबर आई कि शो में देवोलीना भट्टाचार्जी की तबियत बिगड़ गई, उन्हें कोरोना के लक्ष्य थे जिसके बाद सारे घरवालों का कोरोना टेस्ट करा दिया गया। साथ ही शो से बाहर हो चुके विशाल कोटियन जिनकी एंट्री वाइल्ड कार्ड के तौर पर होने वाली थी उसे टाल दिया गया। विशाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि वो कोराना संक्रमित हैं।

विशाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, "वह बिना लक्षण वाले हैं और पूरी तरह से ठीक हैं। “मैंने कोविड-19 का परीक्षण किया है, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सबसे अलग दूर हूं और पूरी तरह से ठीक महसूस कर रहा हूं। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और अपने डॉक्टर के द्वारा बताए गए स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन कर रहा हूं। अगर आप मेरे संपर्क में हैं, तो आपसे अनुरोध है कि कृपया तुरंत परीक्षण करवाएं।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement