गांधी मैदान में लगे एलइडी लाइट को ले भागे सासाराम के चोर, कई खंभों को भी किया टेढ़ा
औरंगाबाद NOI: जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक गांधी मैदान में लगाए गए एलइडी लाइट को चोर चुरा ले गए हैं। एनपीजीसी बिजली परियोजना के आरएंडआर मद की करीब 60 लाख की राशि से गांधी मैदान का जीर्णोद्धार कार्य कराया जा रहा है। इसी कार्य के तहत मैदान के चारों तरफ प्रकाश की व्यवस्था के लिए लोहे के खंभे में एलइडी लाइट लगाया गया था। करीब आठ खंभे का एलइडी लाइट चोरों द्वारा खोल ली गई है। दो से तीन खंभे झुक गए हैं। मैदान की सुरक्षा के लिए चारदीवारी बनाई गई है। प्रवेश द्वार पर लोहे का गेट लगाया गया है पर गेट में ताला नहीं लगाए जाने और सुरक्षा के सही इंतजाम नहीं होने की वजह से लाइट की चोरी की गई है।
मंगलवार को एसडीएम विजयंत एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सिंधु कमल ने मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एनपीजीसी के एजीएम अरविंद कुमार पासवान मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम एवं कार्यपालक पदाधिकारी ने करीब आठ खंभे पर एलइडी लाइट खुला पाया गया। मैदान की स्थिति सही नहीं है। गंदगी का अंबार लगा है। एनपीजीसी के एजीएम से कार्य की जानकारी ली गई तो बताया गया कि करीब 60 लाख इस मैदान पर खर्च किए गए हैं। मैदान की चारदीवारी बनाई गई है। मैदान को समतल किया गया है। मैदान में घास लगाया गया था लेकिन घास के ऊपर स्टोन का चूर्ण डाल देने से घास खराब हो गई।
एनपीजीसी के एजीएम ने बताया कि मैदान में प्रकाश की व्यवस्था के लिए एलइडी लाइट लगाई गई है जिसमें कुछ खंभे पर जो लाइट नहीं दिख रही है वह चोरी कर ली गई है। एसडीएम को बताया गया कि कार्य में अब केवल गांधी जी की प्रतिमा लगानी है आदेश मिलेगा तो दो अक्टूबर तक इसे लगा दिया जाएगा। मैदान में मीना बाजार लगाए जाने, जनप्रतिनिधियों की सभा होने, खंभे गाड़ने के लिए गड्ढे खोदे जाने समेत अन्य कार्य कराए जाने के कारण कार्य कराने में परेशानी झेलनी पड़ी है। हर समय कार्य का स्वरूप भी बदलते रहने के कारण पूर्व में जो कार्य कराया जाना था नहीं हो पाया। मैदान के निरीक्षण के दौरान एसडीएम एवं कार्यपालक पदाधिकारी ने पाया कि जितनी राशि खर्च होना बताई जा रही है उतना का कार्य नहीं दिख रहा है। एसडीएम ने 26 जनवरी को देखते हुए मैदान को समतलीकरण एवं परेड के लिए चारों तरफ मोरंग डलवाने का निर्देश एनपीजीसी के एजीएम को दिया। ठेकेदार के द्वारा मैदान में गिराए गए मिट्टी को समतल कराने का निर्देश दिया।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments