मोहाली NOI:  कोरोना से बचाव के लिए नियमों में सख्ती की जा रही है। ऐसे में अब नियमों का उल्लंघन करन पर मोटा चालान होगा। मोहाली में अब बिना मास्क पकड़े गए तो एक दोगुना जुर्माना वसूला जाएगा। ऐसे में अब बिना मास्क वालों को 500 के बजाए एक हजार रूपये का जुर्माना देना होगा। कोविड नियमों को लेकर प्रशासन सख्त हो गया।

मोहाली नगर निगम ने कोविड नियमों को तोड़ने वालों को पकड़ने के लिए शहर को दो हिस्सों में बांटा गया है। नियमों को तोड़ने वालों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। ध्यान रहे कि इस समय मोहाली में 3000 से ज्यादा केस एक्टिव हैं। हालांकि सेहत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जो केस एक्टिव है उन में से ज्यादातर का घरों में उपचार किया जा रहा है। मोहाली में कोविड पॉजिटिव रेट 25 फीसद के पास है। हर रोज सात सौ के करीब केस मिल रहे है।

जिले के सिविल सर्जन डा आदर्श पाल कौर ने कहा कि पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उधर जिले की तीन विधानसभा हलकों में चुनाव  के दौरान राजनीतिक पार्टियों को कोविड दिशानिर्देशों का पालन सख्ती से करना पड़ेगा। इस चीज पर नजर रखने के लिए सेक्टर हेल्थ रेगुलेटर तैनात किए गए हैं, जो कि कोविड प्रोटोकॉल की सख्ती से पालना करवाने को यकीनी बनाएंगे।

एसडीएम हरबंस सिंह ने बताया कि राजनीतिक नेताओं और लोगों से अपील की है कि कोरोना टीकाकरण करवाएं, ताकि कोरोना महामारी को मात दी सके। हरबंस सिंह ने कहा कि कोविड महामारी के प्रकोप को देखते हुए सभी उचित इंतजाम किए जा रहे हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की हिदायत दी गई है। ध्यान रहे कि 15 जनवरी तक राजनीतिक पार्टियों के किसी भी तरह के रैलियों पर रोक है। अगर कोविड के केसों में इसी तरह से इजाफा होता रहा तो आने वाले दिनों में पाबंदियां बढ़ सकती है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement