Covid Vaccination: किशोरों को टीकाकरण अभियान के 10 दिन पूरे, 3 करोड़ बच्चों को दी गई पहली डोज
नई दिल्ली, NOI: देश में टीकाकरण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। वयस्कों के साथ ही किशोरों का भी तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। देश में अब तक तीन करोड़ से ज्यादा किशोरों को वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। बता दें कि किशोरों के लिए टीकाकरण अभियान तीन जनवरी को शुरू हुआ था। वैक्सीन की डोज के लिए अब तक तीन करोड़ 15 लाख से ज्यादा बच्चे रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बच्चों को कोरोना की तीन करोड़ खुराक लगने पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, '15-18 आयु वर्ग के 3 करोड़ से अधिक युवाओं को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक मिली है। मैं अपने सभी योग्य युवा मित्रों से अपील करता हूं कि वे जल्द से जल्द टीका लगवाएं।'
लगभग 155 करोड़ खुराक दी गई
वहीं, देश में अब तक 1 करोड़ 54 लाख 75 हजार से ज्यादा वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। 90 करोड़ से ज्यादा पहली डोज जबकि साढ़े 64 करोड़ दूसरी खुराक दी जा चुकी है। वहीं, लगभग 28 लाख लोगों को प्रिकाशन डोज लग चुकी है।
टीकाकरण के मामले में टाप 5 राज्य
सबसे ज्यादा टीकाकरण वाले राज्यों की लिस्ट में यूपी टाप पर है। यूपी में वैक्सीन की 22 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। वहीं, महाराष्ट्र में 14 करोड़ 16 लाख से ज्यादा, पश्चिम बंगाल में 11 करोड़ 20 लाख से ज्यादा, मध्य प्रदेश में 10 करोड़ 64 लाख से ज्यादा और बिहार में 10 करोड़ 58 लाख से ज्यादा डोज दी जा चुकी है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments