पंजाब चुनाव 2022: कांग्रेस ने लुधियाना की 9 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किसे कहां से मिली टिकट
लुधियाना NOI: कांग्रेस ने शनिवार काे 86 उम्मीदवाराें की पहली सूची जारी कर दी है। लुधियाना की 14 में से 9 सीटों पर उम्मीदवार घाेषित कर दिए है। हालांकि अभी जगराओं, गिल, समराला, साहनेवाल, लुधियाना दक्षिण में प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं। समराला में अमरीक सिंह ढिल्लो का परिवार एकमात्र मजबूत दावेदार है, उनका टिकट घोषित नहीं होना हैरानीजनक है।
पार्टी ने खन्ना से गुरकीरत काेटली, लुधियाना ईस्ट से संजय तलवाड़, आत्मनगर से कंवलजीत सिंह कड़वाल, लुधियाना सेंट्रल से सुरिंदर डावर, लुधियाना वेस्ट से भारत भूषण आशु, लुधियाना नार्थ से राकेश पांडे, पायल (एससी) लखविंदर सिंह लक्खा, दाखा से कैप्टन संदीप संधू और रायकाेट (एससी) से कामिल अमर सिंह काे मैदान में उतारा है।
खन्ना से गुरकीरत सिंह कोटली लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। पिछले दोनों चुनावों में उन्होंने जीत हासिल की है। वे पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं। 2012 में उन्होंने अकाली दल के रणजीत सिंह तलवंडी को हराया। 2017 में तिकोने मुकाबले में आप के अनिल दत्त फल्ली को हराया। खन्ना में इस बार चौकोना मुकाबला होने की संभावना है। 2017 में अकाली दल के रणजीत सिंह तलवंडी तीसरे स्थान पर रहे थे।
चन्नी को दो टिकटें, तो हमें क्यों नहीं : धीमान
संगरूर। अमरगढ़ से विधायक सुरजीत धीमान ने कहा है कि अगर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को दो जगह पर खड़ा कर एक परिवार में एक टिकट देने का कोरम तोड़ा जाता है तो बाकी नेताओं पर भी यह लागू होना चाहिए। तीन बार विधायक रहे सुरजीत धीमान अपने लिए अमरगढ़ से और अपने भतीजे जस¨वदर धीमान के लिए सुनाम से टिकट की मांग कर रहे हैं।
मोगा : मोगा शहरी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद सच्चर के नाम की घोषणा लगभग तय है। इसके साथ ही कांग्रेस विधायक डा. हरजोत कमल पार्टी छड़ोने की घोषणा कर सकते हैं। उनके भाजपा में जाने की ज्यादा संभावना है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments