आफत में राहत: कोरोना की दूसरी लहर के 6 फीसदी मरीज थे आइसीयू में, तीसरी लहर में 0.2 प्रतिशत
भोपाल NOI: तीसरी लहर में मरीजों की संख्या कोरोना की दूसरी लहर की तुलना में चार गुना तेजी से बढ़ रही है, लेकिन राहत की बात यह है कि तीसरी लहर में अस्पताल में भर्ती अधिक गंभीर मरीजों की संख्या दूसरी लहर की तुलना में कई गुना कम है। दूसरी लहर में 10 मई 2021 को राज्य में सबसे ज्यादा एक लाख 11 हजार 223 सक्रिय मरीज थे। इनमें से 74 फीसदी होम आइसोलेशन में और 26 फीसदी अस्पतालों में थे। भर्ती मरीजों में से 6 फीसदी इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में थे। भर्ती मरीजों में से 12 फीसदी को ऑक्सीजन की जरूरत थी। बाकी साधारण आइसोलेशन में रखे गए थे।
तीसरी लहर की बात करें तो 12 जनवरी को राज्य में 14,413 एक्टिव मरीज थे। इनमें से 13,820 यानी 96 फीसदी होम आइसोलेशन में थे। भर्ती मरीजों में से 393 यानी 2.8 फीसदी साधारण बेड पर भर्ती थे, जिन्हें ऑक्सीजन की भी जरूरत नहीं थी।एक फीसदी ऑक्सीजन बेड पर थे, जबकि 0.2 फीसदी आईसीयू/एचडीयू में भर्ती थे। तीसरी लहर में राज्य में 28 दिसंबर से मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इसमें शुरू से अब तक भर्ती मरीजों और ऑक्सीजन सपोर्ट व आईसीयू में भर्ती मरीजों का अनुपात लगभग एक जैसा है।
हालांकि, कोविड की दूसरी लहर में 11 दिन में ही मरीजों की संख्या दोगुनी हो रही थी, लेकिन तीसरी लहर में यह तीन दिन में हो रहा है। भारतीय विज्ञान संस्थान और बेंगलुरू में भारतीय सांख्यिकी संस्थान की ओर से लगाये गए अनुमान के अनुसार राज्य में फरवरी के पहले सप्ताह में हर दिन 19000 नए मरीज मिलेंगे। अनुमान के अनुसार उस समय सबसे अधिक एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 52 हजार होगी। जबकि अभी लगभग 4 फीसदी मरीज ही भर्ती हो रहे हैं, लेकिन कोरोना के पीक की वजह से इस दौरान 10 फीसदी एक्टिव मरीज यानी 15200 मरीजों के अस्पतालों में होने का अनुमान है। हालांकि, अब तक निजी और सरकारी अस्पतालों में 50,873 बेड उपलब्ध हैं। थर्ड वेव में सेकेंड वेव की तुलना में 6408 अतिरिक्त बेड उपलब्ध कराए गए हैं।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments