RBSE 12th Result 2021: 24 जुलाई को घोषित होंगे राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजे, शिक्षा मंत्री ने किया तारीख का ऐलान
इन स्टेप में कर पाएंगे राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021
राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए छात्र-छात्राओं को बोर्ड की वेबसाइट या रिजल्ट पोर्टल पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही उपलब्ध कराये जाने वाले सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज अपने विवरण (जैसे रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, आदि) भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021 स्क्रीन पर देख पाएंगे। इसका प्रिट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी स्टूडेंट्स को सेव कर लेनी चाहिए।
देश के कई अन्य बोर्डों की तरह, राजस्थान बोर्ड ने भी COVID-19 महामारी के कारण कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी थीं। परीक्षाएं रद्द होने के बाद, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अंकों के मूल्यांकन के लिए मूल्यांकन मानदंड जारी किया था। कक्षा 12 के छात्रों का मूल्यांकन उनके कक्षा 10 के अंकों के आधार पर किया जाएगा जिसे 45 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। कक्षा 11 के अंकों को 20 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। कक्षा 12 के छात्रों के आंतरिक अंकों और प्रैक्टिकल के अंकों को भी वेटेज दिया जाएगा। दूसरी तरफ, जो छात्र राजस्थान बोर्ड द्वारा घोषित मूल्यांकन पद्धति से प्राप्त अकों से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें एक वैकल्पिक परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा जिसकी सूचना बोर्ड द्वारा बाद में दी जाएगी।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments