आगरा NOI:  प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह के सामने उम्र भी गणित भूल गई। अगर यकीन नहीं आता है तो बाह विधानसभा क्षेत्र से दाखिल नामांकन पत्र को ले लीजिए। 21 जनवरी को नामांकन पत्र के साथ अरिदमन सिंह ने शपथ पत्र भी दिया था। शपथ पत्र में उन्होंने अपनी उम्र 62 साल अंकित की है जबकि दस साल पूर्व उनकी उम्र 55 साल थी। यानी दस साल में पूर्व मंत्री और क्षेत्र में राजा के नाम से पुकारे जाने वाले अरिदमन सिंह की उम्र सात साल ही बढ़ी है। वह बाह विस क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी हैं।
वर्ष 2012 में नौगवां, बाह निवासी अरिदमन सिंह ने सपा की टिकट से चुनाव लड़ा था। अरिदमन सिंह विधायक बने और परिवहन और स्टांप पंजीयन विभाग के मंत्री भी बने। वर्ष 2017 में उनकी पत्नी पक्षालिका सिंह ने भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ा और वह जीतीं। पक्षालिका सिंह इस बार भी भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ रही हैं। अगर वर्ष 2012 में नामांकन के दौरान दाखिल किए गए अरिदमन सिंह के शपथ पत्र को देखा जाए तो उसमें उन्होंने खुद की उम्र 55 साल अंकित की थी। नकदी में उनके पास 40 हजार रुपये थे। सेंट जोंस कालेज से वर्ष 1977 में स्नातक और 1979 में परास्नातक किया। विधानसभा चुनाव-2022 में दिए गए शपथ पत्र में अरिदमन सिंह ने खुद की उम्र 62 साल बताई है जबकि दस साल के हिसाब से उनकी उम्र 65 साल होनी चाहिए थी। इस बाबत अरिदमन सिंह का कहना है कि अगर शपथ पत्र में त्रुटि है तो वह सही कराई जाएगी। वैसे इस चुनाव में मतदाता पहचान पत्र अनिवार्य है, उसमें जो तिथि अंकित होती है, वह ही मानी जाती है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement