हिमाचल: गणतंत्र दिवस समारोह के बीच बर्फबारी ने डाला खलल, शिमला में बदलना पड़ा आयोजन स्थल
शिमला NOI: हिमाचल प्रदेश में गणतंत्र दिवस पर शिमला में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में राज्यपाल डाक्टर राजेंद्र नाथ आर्लेकर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर राज्यपाल परेड की सलामी भी ली। शिमला में रिज मैदान पर बर्फबारी होने के कारण गणतंत्र दिवस परेड का कार्यक्रम पूरा नहीं हो सका। सांस्कृतिक कार्यक्रम गेयटी थियेटर में आयोजित किया गया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित अतिविशिष्ट अतिथिगण गेयटी थियेटर पहुंचे।
सुबह रिज मैदान पर कार्यक्रम शुरू होते ही हल्की बर्फबारी शुरू हो गई थी। बड़ी संख्या में गणतंत्र परेड देखने के लिए शहर के विभिन्न भागों से लोग रिज पर पहुंचे थे। लेकिन बर्फबारी शुरू होने से गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रम में व्यवधान आ गया। राज्यपाल ने परेड की सलामी लेने के अलावा ध्वजारोहण कर लिया था। इसके अलावा कुछ झांकियां भी प्रदर्शित हो चुकी थीं। लेकिन सांस्कृतिक कार्यक्रम रिज पर नहीं हो पाए। कार्यक्रम के बीच में ही बर्फबारी शुरू हो गई। इस कारण तत्काल आयोजन स्थल बदल दिया गया।
मंगलवार को पूर्ण राज्यत्व दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कई बड़ी घोषणाएं की थीं। ऐसे में आज उनसे बड़ी घोषणा की उम्मीद कम है। इस दौरान मुख्य सचिव रामसुभाग सिंह व पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू भी मौजूद रहे।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments