69000 Teachers Recruitment in UP: सहायक अध्यापकों से CM योगी आदित्यनाथ बोले- समाज के प्रति ईमानदार रहें और राष्ट्र की नींव मजबूत करें
लखनऊ, NOI : उत्तर प्रदेश सरकार ने मिशन रोजगार श्रृंखला के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के 6696 सहायक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया है। लखनऊ के लोक भवन में शुक्रवार को इन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के साथ उनको संबोधित भी किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर नवनियुक्त शिक्षकों से कहा कि आप लोगों को आज से अपने घर या परिवार के साथ देश के लिए भी कुछ करने का मौका मिला है। आप सभी लोग समाज के प्रति ईमानदार बनें और राष्ट्र की नींव मजबूत करें। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा तो समाज की नींव है। इसको मजबूत करने से हम समृद्धशाली तथा शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण करने में सफल होंगे।
इससे पहले लोक भवन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह या सात अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इसके साथ ही जिलों में भी शेष शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। उत्तर प्रदेश में लम्बी अदालती लड़ाई में फंसी 69,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया को योगी आदित्यनाथ सरकार ने धीरे-धीरे सुलझाने के बाद अब तक 62,304 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति प्रदान की है। इसके बाद भी बचे 6,696 चयनित शिक्षकों को आज नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा तथा बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सतीश कुमार द्विवेदी तथा के साथ उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी भी मौजूद थे।
69,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के सापेक्ष @UPGovt द्वारा पूर्व में 62,304 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है। अवशेष चयनित 6,696 शिक्षकों को आज नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम राज्य सरकार के ‘मिशन रोजगार’ श्रृंखला की नई कड़ी है।
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) July 23, 2021प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 69000 शिक्षक भर्ती के तहत रिक्त पदों के लिए चयन किया गया। दो के बाद तीसरे चरण की काउंसिलिंग कराकर कुल 6696 अभ्यर्थियों का किया गया। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि 69,000 पदों की सहायक अध्यापक भर्ती में सरकार 62,304 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति दे चुकी है। शेष 6,696 पदों के लिए चयनितों को शुक्रवार को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इसी के साथ यह भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में कुछ अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया तो जिलों में मंत्री, विधायक या फिर जिलाधिकारी के हाथों इनको नियुक्ति पत्र मिला।
प्रदेश सरकार ने सहायक शिक्षकों के 69000 पदों को भरने में सफलता प्राप्त की है। इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट के साथ ही सुप्रीम कोर्ट तक मामला पहुंचा था। अब धीरे-धीरे सरकार ने सभी पदों को भरने में सफलता प्राप्त की है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments