इंदौर, NOI:  कोरोना के डर के कारण यात्री सफर करने में घबरा रहे, मध्य प्रदेश के सबसे व्यस्त देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का हाल कोरोना से बेहाल है। इससे उड़ान कंपनियां लगातार उड़ान निरस्त कर रही हैं। बीते एक सप्ताह में 100 से ज्यादा उड़ान निरस्त हो गई हैं। रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की संख्या भी सिमटकर 2500 से 3000 के बीच रह गई हैं। गुरुवार को भी एक दर्जन से अधिक उड़ान निरस्त हैं।

इधर लगातार उड़ान निरस्त होने से परेशान हो चुकी एयरलाइंस ने इंदौर से अपनी कुछ उड़ानों को बंद ही कर दिया हैं। उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली लखनऊ उड़ान जो पहले रोजाना चलती थी, उसे एक दिन छोड़ कर दिया हैं। इसके अलावा भी कई शहरों के लिए उड़ान बंद कर दी गई हैं।

प्रबंधन ने बताया अब औसतन 38 से 40 उड़ान ही चल रही हैं, जिनमें भी कम यात्री सफर कर रहे हैं। हालांकि हम उम्मीद कर रहे है कि मार्च से फिर से हालात सामान्य हो जाएंगे और लगातार उड़ाने भी बढ़ेंगी। कोरोनाकाल के पहले सेना औऱ निजी उड़ानों को जोड़ने पर यह आंकड़ा 100 के पार हो जाता था। इंदौर एयरपोर्ट से रोजाना 92 से अधिक शेड्यूल उड़ानें आती-जाती थीं। करीबन 10 हजार यात्री रोजाना यहां सफर करने लगे थे। बीते साल के अंत मे कोरोना का प्रकोप कम होने से उड़ानों की संख्या फिर से बढ़ गई थी और करीबन सात हजार यात्री संख्या हो गई थी। लेकिन एक बार फिर से उड़ान और यात्री कम हो गए हैं। बीते एक सप्ताह में 100 से ज्यादा उड़ान निरस्त हो गई हैं। रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की संख्या भी सिमटकर 2500 से 3000 के बीच रह गई हैं। गुरुवार को भी एक दर्जन से अधिक उड़ान निरस्त हैं। लगातार उड़ान निरस्त होने से परेशान हो चुकी एयरलाइंस ने इंदौर से अपनी कुछ उड़ानों को बंद ही कर दिया हैं।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement