जन्मदिन विशेष : राजनीतिक जीवन की सबसे कठिन चुनौती से रूबरू होंगे दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता
सबसे बड़ी राजनीतिक चुनौती के तैयार हैं आदेश गुप्ता
अपने जन्म दिन पर दैनिक जागरण से फोन के जरिये हुई बातचीत में भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर कहा कि लगातार चौधी बार जीत के लिए पार्टी तैयार है। बेशक निगम चुनाव हमारे लिए अहम है और हमे पूरा भरोसा है कि दिल्ली नगर निगम की सत्ता पर लगातार चौधी बार भी भाजपा ही परचम लहराएगी। उन्होंने बताया कि यूपी समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनान होने के चलते कार्यकर्ता-नेता वहां पर व्यस्त हैं। जैसे ही चुनाव प्रचार थमेगा, सारे दिग्गज नेता दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए जुट जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर जुड़कर काम कर रहे हैं। कोरोना काल के दौरान भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम लोगों की हरसंभव मदद की।
यूपी के कन्नौज निवासी आदेश मेयर भी रह चुके हैं
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता वैसे तो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के रहने वाले हैं, लेकिन उनकी राजनीतिक का बड़ा समय दिल्ली के लिए समर्पित रहा है। बेहद कम समय में ही उन्होंने दिल्ली की राजनीति में अपनी पहचान बनाई। आदेश गुप्ता उत्तरी दिल्ली नगर निगम (North Delhi Municipal Corporation) के महापौर भी रह चुके हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने आसानी से उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर का चुनाव जीता है। हालांकि बहुमत के चलते आदेश गुप्ता को कोई खास चुनौती नहीं मिली।
आदेश गुप्ता भाजपा में युवा मोर्चा और विद्यार्थी परिषद में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
कन्नौज के गुरसहायगंज में 1969 में जन्में आदेश गुप्ता की प्राथमिक शिक्षा वहीं हुई। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए कानपुर गए। कानुपर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्विवद्यालय से आदेश गुप्ता ने बीएससी की। पढ़ाई के दौरान ही वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जुड़े। इस दौरान वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में वह जिला प्रमुख से लेकर प्रदेश सहमंत्री तक रहे। इसके बाद भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री रहे। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यालय में धमेंद्र प्रधान के समय कार्यालय मंत्री रहे।दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश कोहली के समय में कार्यालय मंत्री रहे। इसके अलावा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विस्तारक और पूर्णकालिक रहे और भाजपा के करोलबाग जिले में उपाध्यक्ष रहे।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments