आगरा में कोरोना वायरस संक्रमण में राहत, अब आया स्कूल खुलने का नंबर
आगरा, NOI: कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर अब खत्म होने की ओर है। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार अब आगरा में सात फरवरी से स्कूल कालेज खोले जाने की भी तैयारी शुरू हो गई है। आगरा में कोरोना की तीसरी लहर में एक दिन में अधिकतम 900 केस रिपोर्ट हुए थे, अब नए केसों की संख्या प्रतिदिन 100 से कम रह गई है। बता दें शुक्रवार को 78 नए केस आए थे और 92 लोग ठीक हुए थे। अब एक्टिव केस घटकर 559 पर पहुंच गए हैं। अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 35602 हो गई है। कुल 34588 लोग स्वस्थ हुए हैं। बुधवार को एक और मौत हुई थी। सरकारी आंकड़ों में मृतक संख्या 463 है। शुक्रवार तक 2360514 लोगों की जांच हो चुकी थी। शुक्रवार को एक दिन में कुल 5174 सैंपल जांचे गए थे। ठीक होने की दर 97.15 फीसद पर आ गई है। आगरा में 2193710 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं।
एम्बुलेंस सेवाएं
108 सेवा- 35
ALS सेवा- 02
102 सेवा- 44
फरवरी में ये है आगरा का हाल
01 फरवरी 66 नए, कुल कोरोना संक्रमित 35376, 462 की मौत, 34241 लोग हुए ठीक।
02 फरवरी 91 नए, कुल कोरोना संक्रमित 35467, 463 की मौत, 34406 लोग हुए ठीक।
03 फरवरी 57 नए, कुल कोरोना संक्रमित 35524, 463 की मौत, 34496 लोग हुए ठीक।
04 फरवरी 78 नए, कुल कोरोना संक्रमित 35602, 463 की मौत, 34588 लोग हुए ठीक।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments