नई दिल्‍ली, NOI: अगर आपकी LIC की पॉलिसी लैप्‍स हो गई है तो आपके लिए उसे शुरू करने का मौका है। LIC ने 7 फरवरी से 25 फरवरी के बीच लैप्‍स पॉलिसी को दोबारा शुरू करने का अवसर पॉलिसीधारक को दिया है। Covid Mahamari के दौरान पॉलिसीधारक दोबारा अपनी पॉलिसी शुरू कर सकते हैं। इस स्‍पेशल रिवाइवल कैंपेन में पॉलिसी दोबारा शुरू करने पर Late Fees में रियायत दी जाएगी।

हाई रिस्‍क प्‍लांस में कोई छूट नहीं मिलेगी
LIC की प्रेस रिलीज के मुताबिक लेट फीस के अलावा कोई रियायत नहीं मिलेगी। टर्म एश्‍योरेंस और हाई रिस्‍क प्‍लांस में कोई छूट नहीं मिलेगी। साथ ही मेडिकल जरूरतों में कोई कंसेशन नहीं है। हेल्‍थ और माइक्रो इंश्‍योरेंस प्‍लांस पर भी लेट फीस में छूट दी जाएगी।


5 साल में लैप्‍स हुईं पॉलिसी को शामिल किया जाएगा

स्‍पेशल रिवाइवल कैंपेन में 5 साल में लैप्‍स हुईं पॉलिसी को शामिल किया जाएगा। इसमें 1 लाख रुपये तक के प्रीमियम की पॉलिसी पर लेट फीस में 20 फीसद की छूट दी जाएगी, जो अधिकतम 2000 रुपये हो सकती है।

1 लाख से 3 लाख रुपये प्रीमियम

वहीं 1 लाख से 3 लाख रुपये प्रीमियम में 25 फीसद छूट लेट फीस में मिलेगी, जो अधिक‍तम 2500 रुपये हो सकती है। जबकि 3 लाख रुपये से ऊपर की पॉलिसी पर 30 फीसद की छूट मिलेगी, जो अधिकतम 3 हजार रुपये हो सकती है।

देखें चार्ट

प्रीमियम न्‍यूनतम लेट फीस में छूट अधिकतम छूट

1,00,000 20% 2000/-

1,00,001 to 3,00,000 25% 2,500/-

3,00,001 से ऊपर 30% 3000/-

100 फीसद लेट फीस में कंसेशन

माइक्रो इंश्‍योरेंस पॉलिसी में 100 फीसद लेट फीस में कंसेशन मिलेगा। वे पॉलिसी जो प्रीमियम पेइंग टर्म में हैं और अपना पॉलिसी टर्म पूरा नहीं किया है, उन्‍हीं को रिवाइव करने का मौका पॉलिसीधारक को मिलेगा। अभियान उन पॉलिसीधारकों के फायदे के लिए शुरू किया गया है, जिनकी पॉलिसी लैप्‍स हो गई हैं। अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण वे समय पर प्रीमियम का भुगतान करने में सक्षम नहीं थे। एलआईसी यह सुनिश्चित कर रहा है कि इसके पॉलिसीधारक सुरक्षित रहें।




0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement