Rahul Gandhi Security Breach: लुधियाना में युवक ने चलती कार पर फेंका झंडा, राहुल के मुंह पर लगा; सुरक्षा एजेंसियाें में हड़कंप
समय के साथ बदलते गए होर्डिंग्स
राजनीति भी अजीब चीज होती है। पल-पल में कई रंग दिखाती है। पिछले कुछ समय से लगातार कांग्रेस के सीएम चेहरे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रविवार को होर्डिंग्स भी बदलते चले गए। रैली स्थल हार्षिला रिजोर्ट के पास हाईवे पर दोनों ओर चरणजीत सिंह चन्नी के बड़ी संख्या में होर्डिंग्स लगे हुए थे। रैली शुरू होने से कुछ समय पहले राहुल गांधी और नवजोत सिंह सिद्धू के विशाल होर्डिंग्स लग गए। कुछ समय पहले तक होर्डिंग्स देख जो चन्नी का नाम तय होना मान रहे थे, वह अचानक सिद्धू के होर्डिंग्स लगने से पसोपेश में आ गए। उन्हें लगा कि लंबी मीटिंग में कहीं फिर सिद्धू का नाम तय तो नहीं होगा। हालांकि उसके बाद चन्नी समर्थक भी उसी तरह के होर्डिंग्स लेकर आ गए, लेकिन उन्होंने पहले होर्डिंग्स नहीं लगाए और उन्हें सड़क के पास रख लिए। जैसे ही चन्नी के नाम की घोषणा हुई तो चन्नी के बड़े होर्डिंग्स लगा दिए गए।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments