नई दिल्ली, NOI: हुंडई पाकिस्तान के ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। हुंडई की पाकिस्तान यूनिट ने कश्मीर पर सोशल मीडिया पर एकजुटता संदेश साझा करते हुए विवादित पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद भारत के लोगों ने हुंडई इंडिया को इसका जवाब देने को कहा, जिसके बाद हुंडई इंडिया ने कई लोगों को ब्लॉक कर दिया। इसके बाद ट्वीटर पर Boycott Hyundai ट्रेंड करने लगा, जिसके बाद हुंडई इंडिया ने सफाई दी है और भारत को अपना दूसरा घर बताया है।

कार निर्माता कंपनी हुंडई इस समय विवादों के घेरे में है। 48 घंटे पहले ट्वीटर पर #BoycottHyundai अचानक ट्रेंड करने लगा, जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक यह मामला तूल पकड़ चुका था। जी हां! दक्षिण कोरिया की दिग्गज कार निर्माता कंपनी हुंडई की पाकिस्तान यूनिट ने पांच फरवरी को कश्मीर पर सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट शेयर किया था।

इस पोस्ट में कश्मीर में अलगाववादी अभियान को समर्थन देने की बात कही गई। हुंडई के पाकिस्तान यूनिट के अनवेरिफाइड ट्वीटर हैंडल और फेसबुक से पोस्ट किया गया, जिसमें लिखा गया कि आइए हम अपने कश्मीरी भाइयों के बलिदान को याद करें और उनके समर्थन में खड़े हों, क्योंकि वे आजादी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसके बाद भाजपा और विहिप मंत्रियों के कई वेरीफाइड हैंडल से भी रविवार को ट्वीट के माध्यम से हुंडई इंडिया के बहिष्कार का आह्वान किया गया, जिसमें 'कश्मीर हमारा ही रहेगा' (कश्मीर हमारा रहेगा) जैसे टैगलाइन जोड़े गए।


हुंडई पाकिस्तान के ट्वीटर हैंडल से जैसे ही यह पोस्ट निकला, उसके कुछ ही देर बाद ट्वीटर पर ट्वीट्स की बाढ़ आ गई। यह पोस्ट जल्द ही वायरल हो गया और भारतीय लोगों ने इसके खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर #BoycottHyundai ट्रेंड करने लगा, जिसके तुरंत बाद मामला तूल पकड़ता देख हुंडई पाकिस्तान ने यह पोस्ट डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक सोशल मीडिया के दिग्गजों ने उसका स्क्रीन शॉट्स ले लिया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इसके बाद लोगों की नाराजगी बढ़ते देख हुंडई इंडिया ने रविवार रात को इस पूरे मामले पर सफाई दी है।

कंपनी ने सफाई देते हुए बताया भारत को दूसरा घर

#BoycottHyundai ट्रेंड करने के बाद कंपनी ने अपने पोस्ट को लेकर सफाई दी। हुंडई इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा कि हुंडई मोटर इंडिया 25 साल से अधिक से भारतीय बाजार में प्रतिबद्ध है। हम राष्ट्रवाद का सम्मान करने के अपने मजबूत लोकाचार के लिए मजबूती से खड़े हैं। हुंडई मोटर इंडिया को जोड़ने वाला अवांछित सोशल मीडिया पोस्ट इस महान देश के लिए अद्वितीय प्रतिबद्धता और सेवा को अपमानित कर रहा है। हुंडई ब्रांड के लिए भारत दूसरा घर है। असंवेदनशील संचार के प्रति हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। हम इस तरह के किसी भी विचार की कड़ी निंदा करते हैं। भारत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में हम भारत देश के साथ-साथ इसके नागरिकों की बेहतरी के लिए अपने प्रयास जारी रखेंगे।



0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement