इन 8 लाख कर्मचारियों की सैलरी में हुआ तगड़ा इजाफा, जानिए कितना बढ़ा महंगाई भत्ता
DA Slabs का आंकड़ा
IBA के HR डिपार्टमेंट के सीनियर एडवाइजर बृजेश्वर शर्मा के मुताबिक औसत सीपीआई 8239.24 रहा है और इस हिसाब से DA Slabs का आंकड़ा 471 (8239 - 6352 = 1887/4 = 471 स्लैब) है। डीए का अंतिम तिमाही पेमेंट 434 स्लैब पर था। इसलिए फरवरी, मार्च और अप्रैल 2022 तिमाही के डीए पेमेंट के लिए 37 स्लैब की बढ़ोतरी हुई है।
फरवरी, मार्च और अप्रैल 2022 के लिए महंगाई भत्ता
बृजेश्वर शर्मा के मुताबिक फरवरी, मार्च और अप्रैल 2022 के महीनों के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों को देय महंगाई भत्ते की दर वेतन का 32.97% होगी। इससे पहले November, December और जनवरी 2022 के महंगाई भत्ता 30.38 फीसद रहा था। पिछली बार महंगाई भत्ते में 37 Slabs की बढ़ोतरी हुई थी। उससे पहले अगस्त, सितंबर और अक्टूबर के लिए 30 slabs की बढ़ोतरी हुई थी।
कितना होगा सैलरी में इजाफा
अगर किसी Probationary Officer (Bank PO) की मंथली सैलरी 40 हजार रुपए महीना है तो उनकी बेसिक 27,500 रुपए महीना के आसपास होगी। DA में 2.5 फीसद से ज्यादा बढ़ोतरी से सैलरी पर हाइक मिलेगा। सीनियर एडवाइजर बृजेश्वर शर्मा के मुताबिक Bank PO को पूरी सर्विस के दौरान 4 इंक्रीमेंट भी मिलते हैं। प्रमोशन के बाद अधिकतम बेसिक पे 42020 रुपए तक पहुंच जाती है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments