Guru Purnima 2021: शिष्यों से गुलजार हुआ गुरु का दरबार, प्रयागराज संगम में भक्तों ने लगाई पुण्य की डुबकी
प्रयागराज, NOI : गुरु पूर्णिमा का पर्व आज आस्था और भक्तिमय माहौल में मनाया जा रहा है। इस दौरान मठ-मंदिरों में आस्था, विश्वास व श्रद्धा की त्रिवेणी का साक्षात दर्शन हुआ। ज्ञान रूपी वैतरणी से समस्त भवसागर को पार करने में सक्षम बनाने वाले गुरु के प्रति उनके शिष्य कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं। गुरु पूर्णिमा पर्व पर गुरु दर्शन-पूजन के लिए दूर-दराज से भक्त प्रयागराज आए हैं। शिष्य गुरु का आरती, पूजन करके उनके चरणों पर शीश झुकाकर जीवनभर सान्निध्य प्राप्ति की कामना कर रहे हैं। गुरु भी शिष्य को समस्त भवसागर से मुक्ति का आशीर्वाद दे रहे हैं।
गंगा, यमुना के संगम में जुटी स्नानार्थियों की भीड़
गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर संगम में स्नान करने का सिलसिला भोर से ही शुरू हो गया था। सनातन धर्मावलंबियों ने संगम में स्नान व ध्यान करने के बाद तीर्थ पुरोहितों के निर्देशानुसार दान-पुण्य किया। इसके बाद गुरु का पूजन करने के लिए मठ व मंदिरों में पहुंचे।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments