नई दिल्ली,  NOI ऑनलाइन डेस्क : सूर्यकुमार यादव को काफी देर से टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला, लेकिन उन्हें जब भी बल्लेबाजी करने का मौका मिला उन्होंने प्रभावित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में उन्होंने भारत के लिए 50-50 ओवर के प्रारूप में डेब्यू किया। तीन मैचों की वनडे सीरीज में अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर वो प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता। आपको याद दिला दें कि, इसी साल जब इंग्लैंड की टीम भारतीय दौरे पर आई थी तब सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था और उस सीरीज में भी प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे। 

सूर्यकुमार यादव अपने पहले वनडे सीरीज में बने 'प्लेयर ऑफ द सीरीज'

भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे। उन्होंने तीन मैचों में 62 की शानदार औसत से कुल 124 रन बनाए और उनका बेस्ट स्कोर 53 रन रहा। उन्होंने पहले वनडे मुकाबले में नाबाद 31 रन, दूसरे में 53 रन जबकि तीसरे मैच में 40 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से इस वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टीम के कप्तान पहले नंबर पर रहे और उन्होंने तीन मैचों में 128 रन बनाए जबकि तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पृथ्वी शॉ रहे जिन्होंने 105 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव अपने डेब्यू टी20 सीरीज और अब वनडे सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीतने में सफल रहे। 

सूर्यकुमार यादव ने विजय शंकर को पीछे छोड़ा

भारत के लिए पहले तीन वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सूर्यकुमार यादव छठे नंबर पर आ गए। पहले इस स्थान पर विजय शंकर थे जिन्होंने अपने वनडे करियर के पहले तीन मुकाबलों में कुल 123 रन बनाए थे। भारत की तरफ से अपने वनडे करियर के पहले तीन वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर नवजोत सिंह सिद्धू हैं जिन्होंने 199 रन बनाए थे। 

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement