कानपुर का दिल जीतने के लिए रोड शो करने आ सकती प्रियंका, कांग्रेसियों ने शुरू की तैयारी
कानपुर, NOI : मतदान में अब जबकि महज आठ दिन शेष हैं, मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशी स्टार प्रचारकों की मांग करने लगे हैं। इस कड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी पार्टी महासचिव प्रियंका वाड्रा का रोड शो चाहते हैं। वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दो घंटे में पांच विधानसभा क्षेत्र का सफर तय करने जैसी बड़ी चुनौती शहर कांग्रेस कमेटी को दी है। पदाधिकारियों के मुताबिक तारीख तय होने के साथ ही रूट का समय बढ़ाने पर बात चल रही है। संभावना जताई जा रही है कि सोमवार अथवा मंगलवार को प्रियंका का रोड शो हो सकता है।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा का कार्यक्रम लगभग सभी प्रत्याशियों ने मांगा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सूची में कल्याणपुर सबसे ऊपर है क्योंकि यहां से प्रियंका ने बिकरू कांड मामले से जुड़ी नेहा तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही महाराजपुर, कैंट, सीसामऊ, आर्यनगर, किदवई नगर और गोविंद नगर में भी प्रत्याशियों ने प्रियंका के रोड शो कराने का कार्यक्रम मांगा है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसके लिए दो घंटे का समय दिया है। शहर कांग्रेस कमेटी इसके लिए रूट चार्ट तैयार करने में जुटी है। टीम प्रियंका के साथ इस पर मंथन चल रहा है। रविवार को रूट चार्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा जहां से इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। उत्तर जिलाध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने बताया कि तारीख तय नहीं है लेकिन रूट का खाका खींचा जा रहा है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments