नई दिल्ली, NOI : देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण का काम तेजी से साथ किया जा रहा है। टीकाकरण को लेकर देश में नए-नए रिकार्ड स्थापित हो रहे हैं। भारत में अब तक टीकाकरण का आंकड़ा 173.42 करोड़ को पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 44.68 लाख से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि 24 घंटे में वैक्सीन की 44,68,365 खुराक दी गई हैं। इसके साथ ही देश में मंगलवार सुबह सात बजे तक 173.42 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोविड 19 वैक्सीन की कुल 39,15,704 प्रीकाशन डोज स्वास्थ्यकर्मियों को फ्रंटलाइन वर्कर्स को 54,69,127 और 82,58,894 खुराक 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को दी गई है। इसके अलावा 15 से 18 उम्र के 5,24,34,558 किशोरों को वैक्सीन की पहली खुराक जबकि 1,64,08,841 को दूसरी खुराक दी गई है।

30 हजार से कम हुए कोरोना के मामले

उधर, मंगलवार को देश में कोरोना के 27,409 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 347 लोगों की मौत भी हुई है। साथ ही 82,817 लोग कोरोना से रिकवर भी हुए हैं। देश में अब एक्टिव केस घटकर 4,23,127 हो गए हैं। वहीं, कोरोना से अब तक 4,26,92,943 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, कुल 4,17,60,458 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 5,09,358 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement