Russia Ukraine War: यूक्रेनियन को मारने के लिए रूस बना रहा लिस्ट, फेसबुक की सलाह- लॉक करें अकाउंट
न्यूयार्क, NOI : रूसी सेना ने गुरुवार को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। रूस के हमले में यूक्रेन के 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इसी बीच, फेसबुक ने यूक्रेन के लोगों को अकाउंट लॉक करने की सलाह दी है। फेसबुक ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन में लोग सुरक्षा कारणों के चलते अपना फेसबुक अकाउंट लॉक कर सकते हैं। क्योंकि, रूस यूक्रेन के लोगों को मारने के लिए लिस्ट बना रहा है।
फेसबुक ने कहा कि यूक्रेन के लोग ऐसे लोगों को ब्लॉक कर सकते हैं जिन्हें वे नहीं जानते हैं। या फिर जिनकी प्रोफाइल फोटो देखी या फिर डाउनलोड नहीं की जा सकती है। फेसबुक ने बताया कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद कंपनी ने इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक टूल भी एड किया है। गौरतलब है कि अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र को चेतावनी देते हुए बताया था कि रूसी सेना यूक्रेनियन के लोगों को मारने या उन्हें कब्जे के बाद कैंप भेजने के लिए लिस्ट बना रही है।
एक क्लिक में बंद कर सकते हैं अकाउंट
फेसबुक ने कहा कि उसके पास स्थिति की निगरानी करने वाली एक टीम है। फेसबुक की टीम ने खाता-लॉकिंग सुविधा शुरू की है। फेसबुक के अधिकारी ने बताया कि यूक्रेनियन वन क्लिक टूल से अपना अकाउंट बंद कर सकते हैं।
अब तक 137 लोगों की मौत
वहीं, रूस के हमले में यूक्रेन में अब तक 137 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेन्सकी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने यह भी बताया कि राजधानी कीव से कुछ ही दूर पर स्थित चेर्नोबिल न्यूक्लियर साइट भी अब मास्को के नियंत्रण में चला गया है। यूक्रेन ने संयुक्त राष्ट्र से तत्काल मानवाधिकार परिषद की बैठक बुलाने की मांग की है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments