गोरखपुर, NOI : पीएम ने कहा क‍ि पर‍िवारवाद‍ियों को बुरा लगता है कि पूर्वांचल कैसे आगे बढ़ रहा है। ये घोर परिवारवादी जाति पात में फंसा कर भारत का विकास रोकना चाहते हैं। इन घोर परिवारवादियों से सावधान रहना है। सावधान रहेंगे न। जिन जिलों को घोर परिवारवादियों को जितना पीछे धकेला, उनके विकास के लिए हम उतनी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। जो उन्हें करना चाहिए था, वह भी हम कर रहे हैं। महराजगंज इसका भी उदाहरण है। नेपाल सीमा पर सड़कों का जाल बिछ रहा है। महराजगंज में सड़कें भी बन रही हैं। कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बना है। इससे पर्यचन को बढ़ावा मिलेगा। यहां पूरी दुनिया से श्रद्धालु आएंगे तो सभी को इसका लाभ मिलेगा। इस बजट में इस जिले में सीमा से सटे हुए आखिरी गांवों के विकास के लिए विशेष योजना बनाई है। केवल वादे नहीं किए, बजट में पैसा भी दिया है। नाम दिया है ब्राइबेंट विलेज। इसे बनाने में पंकज चौधरी का बड़ा योगदान है। वह इस इलाके से आते हैं, भौगोलिक स्थिति जानते हैं, इसलिए सब जानते हैं। यह व्राइब्रेंट गांव में मजबूत करना है। जिंदादिल बनाना है। महराजगंज को इसका लाभ मिलना है. घोर परिववारवादी जब सत्ता में आते हैं तो भ्रष्टाचार के जरिए अकूत संपत्ति कमाते हैं। परिवार वालों के लिए नोटों के ढेर लगा देते हैं।

सपा, कांग्रेस पर बोला हमला- कहा, परिवारवादी भारत को ताकतवर नहीं देखना चाहते

यह परिवारवादी भारत को ताकतवर नहीं देखना चाहते हैं। कोई न कोई रोड़े अटकाना चाहता है। इसलिए इन परिवारवादियों को महल में पहुंचाना है। भाजपा के सभी प्रत्‍याश‍ियों को जिताइए। भारत के आत्मविश्वास पर, हमारी आत्मनिर्भरता पर हमला करने वालों को उत्तर प्रदेश कभी भी माफ नहीं करता है। आपको यह कड़ा संदेश वोट देकर देना है। सभी सीट जिताकर देना है। साथियों, महराजगंज इस उपजाऊ मिट्टी को ईश्वर ने खास वरदान दिया है। लेकिन घोर परिवारवादियों ने आपको विकास से जानबूझकर वंचित रखा है। इस क्षेत्र में कोई मूलभूत सुविधाएं, कोई इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं बनने दिया। पूर्वांचल की सड़कों को नहीं बनाया। इन लोगों ने चीनी मिल बंद की। किसानों की हालत बदतर होती गई है। आज पूरा भारत विकास की राह पर चल पड़ रहा है, इन घोर परिवारवादियों को नींद हराम हो जाती है।

घोर परिवारवादी कभी भी भारत को समर्थ नहीं बना सकते

मोदी ने कहा क‍ि यह घोर परिवारवादी कभी भी भारत को समर्थ नहीं बना सकते, यूपी को सशक्त नहीं बना सकते। खेती से लेकर अंतरिक्षतक भारत को मजबूत करने की जरूरत है। भारत को ताकतवर बनाना है। इस बार आपका वोट समर्थ देश, सशक्त उत्तर प्रदेश के लिए है। इस कोरोना काल मेंआपने देखा है कि कैसे इन लोगों ने भारत को आत्मविश्वास को चोट पहुंचाने की कोई कोशिश नहीं छोड़ी है। आज दुनिया के कई देश वैक्सीन लगाने में भारत से पीछे हैं। आज भारत पौने दो सौ करोड़ डोज मुफ्त लगा चुका है। आपको टीका लगा या नहीं ? कोई रुपया खर्च करना पड़ा क्या ? कोई पैसा खर्च करना पड़ा ? यह आत्मनिर्भर भारत की ताकत है।

बोले, आप सबके गोड़ लागत बानीं..

जनसभा में उमड़े जन सैलाब को संबोध‍ित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा क‍ि महराजगंज के लोगों और पूरे इलाके के लोगों को मैं आदरपूर्वक प्रणाम करता हूं। आप सबको गोड़ लागत बानीं। भाजपा की जीत का परचम पश्‍च‍िम से लहराना शुरू हुआ है वह पूरब में और प्रचंड हो गया है। महराजगंज सीमा से लगा है। सीमा पर शांत क्षेत्र हो या चुनौती भरा वाला। ज‍ितना ज्‍यादा देश का सामर्थ उतना ही सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाला सुरक्षित। दुन‍िया इस समय बहुत से चुनौत‍ियों से गुजर रही है। अमीर होेेेेेेेे, गरीब हो। क‍िसान हो या मजदूर। दुन‍िया के हर नागर‍िक पर इसका असर पड़ता है। भारत का ताकतवर होना इस वक्‍त सबसे बड़ी जरूरत है।

महराजगंज पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, सभास्‍थल पर उमड़ा जनसैलाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम स्‍थल पर पहुंच चुके हैं। सभास्‍थल पर मोदी-मोदी के नारे लग रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं और सभा में दूर-दूर से आए लोगों में जबरजस्‍त उत्‍साह है। मोदी ने हाथ ह‍िलाकर लोगों का अभिवादन क‍िया तो लोगों का उत्‍साह चरम पर पहुंच गया। पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो किसानों की बिजली माफ होगी। 2014 तक जब तक अखिलेश की सरकार रही तब तक एक भी आवास नहीं बना। उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि महराजगंज सभा में भीड़ व करंट है। महराजगंज में हाई वोल्टेज लहर चल रही है। जिसका झटका विपक्ष को लगने वाला है। जब से भाजपा की सरकार है प्रदेश में बनी है, यहां का माहौल बदला है।

कार्यकर्ताओं में जबरजस्‍त उत्‍साह

महराजगंज में आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सभा को लेकर जबरजस्‍त उत्‍साह है। प्रधानमंत्री सोमवार को धनेवा धनेई स्थिति मैदान में जनसभा को संबोध‍ित करेंगे। प्रधानमंत्री की सभा में सुबह से ही लोग पीएम के आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सभा में दूर-दूर से लोग पीएम मोदी को सुनने आए हैं। मोदी को सुनने के ल‍िए कार्यकर्ताओं में जबरजस्‍त उत्‍साह है। इसके पूर्व प्रधानमंत्री ने रव‍िवार को बस्ती व देवरिया में चुनावी सभाओं को संबोधित क‍िया था। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी व उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा पहुंच चुके हैं। सभा को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी संबोधित कर रहे हैं।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement