Russia Ukraine News LIVE: रूस और यूक्रेन के बीच जंग का सातवां दिन, वतन लौटते ही भारतीय छात्रों ने लगाए 'भारत माता की जय' के नारे
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया छात्रों का स्वागत
यूक्रेन से लौटे भारतीय नागरिकों का केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विमान में भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि वतन वापस लौटने पर आपका स्वागत है। आपके परिवार वाले इंतजार कर रहे हैं। आपने अनुकरणीय साहस दिखाया।
पोलैंड, हंगरी और रोमानिया जाएंगे तीन विमान
भारतीय वायु सेना के अधिकारी ने बताया कि यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने के लिए भारतीय वायु सेना के तीन और विमान आज पोलैंड, हंगरी और रोमानिया जाएंगे। वायुसेना के अधिकारी के मुताबिक आपरेशन गंगा के तहत सी-17 ग्लोबमास्टर ने रोमानिया के लिए आज सुबह 4 बजे उड़ान भरी थी।
यूक्रेन से वतन लौटते ही भारतीय छात्रों ने लगाए 'भारत माता की जय' के नारे
यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों का दिल्ली हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री डा जितेंद्र सिंह ने स्वागत किया। इस दौरान दिल्ली हवाई अड्डे पर यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों के साथ मिलकर केंद्रीय मंत्री ने "भारत माता की जय" के नारे भी लगाए।
यूक्रेन से दिल्ली लौटे भारतीय
केंद्रीय मंत्री डा जितेंद्र सिंह ने दिल्ली हवाई अड्डे पर यूक्रेन से लौटे भारतीयों का स्वागत किया।
अब तक 1,377 भारतीयों की हुई घर वापसी- जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन से भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में छह उड़ानें भारत के लिए रवाना हुई हैं, जिनमें पोलैंड से पहली उड़ान भी शामिल है। उन्होंने बताया कि यूक्रेन से 1,377 और भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments