SSC Phase 9 Admit Card: उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए सेलेक्शन पोस्ट फेज 9 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी
इस लिंक से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
हालांकि, एसएससी ने उम्मीदवारों के लिए चेतावनी जारी की है कि वे एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज 9 एडमिट कार्ड 2022 को बार-बार डाउनलोड न करें। यदि उम्मीदवार डुप्लीकेट एडमिट कार्ड बार-बार डाउनलोड करते हैं तो उन्हें आयोग द्वारा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से रोका जा सकता है। साथ ही, उम्मीदवारों को ऑनलाइन डाउनलोड किए गए एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज 9 परीक्षा के एडमिट कार्ड का प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए |
14 मार्च से होनी है परीक्षा
बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सेलेक्शन पोस्ट फेज 9 परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी से 10 फरवरी तक किया गया था। हालांकि, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड और पंजाब राज्यों में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उन सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा स्थगित कर दी गयी थी, जिन्हें चुनावी राज्यों में परीक्षा केंद्र आवंटित हुए थे। बाद में, एसएससी के सेंट्रल रीजन द्वारा उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए मैट्रिक लेवल, हायर सेकेंड्री लेवल और ग्रेजुएट लेवल परीक्षाओं का आयोजन 14 मार्च से 16 मार्च 2022 तक आयोजित किए जाने की घोषणा की गयी थी, जिसके लिए एडमिट कार्ड अब जारी कर दिए गए हैं।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.







0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!