लखनऊ, NOI : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीति में अपना दखल रखने वाले इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल (ईएमसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने उत्तर प्रदेश में जनसंख्या कानून लागू करने को लेकर विवाद को हवा दे दी है। मौलाना ने जनसंख्या नियंत्रण कानून का स्वागत करने के साथ ही इसको हिंदुओं के खिलाफ बताया है। बरेली में 2010 में दंगों के आरोपित मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि हिंदुओं के अधिक बच्चे होते हैं, इसी कारण योगी आदित्यनाथ सरकार का यह कानून तो हिंदुओं के खिलाफ है।

बरेली की इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बरेली दंगे के आरोपित मौलाना तौकीर रजा ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के जनसंख्या नियंत्रण कानून का स्वागत करने के साथ ही इस कानून को लेकर उन्होंने अटपटी दलीलें भी दीं हैं। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून तो हिंदुओं के खिलाफ है, क्योंकि हिंदुओं के ज्यादा बच्चे होते हैं। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने उन्हेंं सरकारी सुविधाओं से वंचित रखने के लिए कानून बनाया है। उन्होंने कहा कि यह भी सच है कि मुसलमानों के दो से ज्यादा बच्चे नहीं होते हैं। इसके बाद भी उत्तर प्रदेश में उनको सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिलता है।

मौलाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को काफी सोच-समझकर इस कानून को लागू करना चाहिए। उनको यह तो समझ ही लेना चाहिए कि इस कानून के लागू होने से भाजपा को ही काफी बड़ा नुकसान होगा। भाजपा तो विधानसभा चुनाव की काफी जोरदार ढंग से तैयारी कर रही है, अगर यह कानून लागू हो जाता है तो उनकी सीट काफी कम हो सकती है।

भाजपा व कांग्रेस पर हमला

मौलाना तौकीर रजा ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना भी साधा। उत्तर प्रदेश के विधानसभा किस पार्टी को समर्थन के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह उस पार्टी का साथ देंगे जो दंगा आयोग बनाएगा। मौलाना ने कहा कि 2014 से पहले दंगे होते थे। भाजपा व आरएसएस वाले गली, मोहल्ले, शहरों में बम फोड़ते थे, दंगे करवाते थे और आरोप मुसलमानों पर लगाते थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने तो हम पर दंगे का आरोप लगाया लेकिन कांग्रेस ने तो हमें आतंकवादी बताया है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement