International Womens Day 2022: देश की राजनीति में ये हैं पावरफुल वुमेन, जानिए इनके बारे में
सोनिया गांधी, अंतरिम अध्यक्ष, कांग्रेस
सोनिया गांधी का नाम आज देश की सबसे ताकवर महिला राजनेताओं में शुमार है। सोनिया गांधी देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की मौजूदा अंतरिम अध्यक्ष हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के तौर पर उनका कार्यकाल सबसे लंबा रहा है। 20 साल से ज्यादा समय तक कांग्रेस के अध्यक्ष का पद संभालने वाली सोनिया गांधी अभी यूपी की रायबरेली सीट से लोकसभा सांसद हैं। वे फोर्ब्स की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में भी जगह बना चुकी हैं।
ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल
देश की पावरफुल महिला राजनेताओं की लिस्ट में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी का नाम शामिल है। ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की पहली महिला सीएम हैं। साल 2011 में हुए विधानसभा चुनाव में ममता के नेतृत्व में टीएमसी ने सालों से वाममोर्चा की सरकार को उखाड़ फेंका था। बीते साल हुए विधानसभा चुनाव में ममता को राज्य की जनता ने लगातार तीसरी बार अपना मुख्यमंत्री चुना है।
मायावती, अध्यक्ष, बसपा
यूपी की राजनीति में मायावती बड़ा नाम है। मायावती बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख हैं। मायावती चार बार यूपी की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। दलित और पिछड़ा वोट बैंक पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।
प्रियंका गांधी, महासचिव, कांग्रेस
देश में की प्रमुख महिला राजनेताओं में प्रियंका गांधी ने अपनी खास जगह बनाई है। प्रियंका गांधी अभी कांग्रेस की महासचिव हैं। कांग्रेस ने यूपी का विधानसभा चुनाव प्रियंका गांधी की अगुवाई में लड़ा है। प्रियंका महिलाओं से जुड़े मुद्दों को जोर-शोर से उठाती रही हैं।
महबूबा मुफ्ती
महबूबा मुफ्ती जम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट की अध्यक्ष हैं। महबूबा जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। वह राज्य के पूर्व सीएम दिवंगत मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी हैं।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments