Election Result 2022: रवि किशन ने कहा, 'निस्वार्थ सन्यासी की जीत और स्वार्थी परिवारवाद वालों की हार'
10.53 A.M.
रवि किशन सांसद- कलाकार
कोट: रवि किशन ने जागरण डॉट कॉम से एक्सक्लूसिव बात करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी हैl उन्होंने कहा, ' उत्तर प्रदेश की जनता का धन्यवाद, जात-पात की राजनीति का अंत, विकास की राजनीति का सूर्योदय, निस्वार्थ सन्यासी की जीत और स्वार्थी परिवारवाद वालों की हारl'
9.57 A.M.
मनोज तिवारी सांसद कलाकार
कोट: आज तक को दिए इंटरव्यू में कहा, ' जनता का निर्णय आने पर गम नहीं मनाना चाहिएl जनादेश को सिर पर रखना चाहिए.. 'मंदिर अब बनने लगा लगा है, भगवा रंग चढ़ने लगा है..'
8.58 A.M.
भगवंत मान सांसद- कलाकार
कोट: गुरुद्वारा श्री में साष्टांग नमन... पंजाब के सुनहरे भविष्य और सभी के कल्याण के लिए की प्रार्थना...
6.18 A.M.
रवि किशन सांसद- अभिनेता
कोट: हर हर महादेव, बाबा विश्वनाथ की जय!
चुनाव आयोग ने यूपी, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में हुए चुनाव तारीखों की घोषणा जनवरी में की थीl आयोग ने 10 फरवरी से 7 मार्च तक चले मतदान को 7 फेज में बांटा थाl सबसे लंबा चरण यूपी का रहाl यूपी में 7 चरणों में मतदान हुए. यूपी का पहला चरण 10 फरवरी से शुरू हुआ और आखिरी फेज 7 मार्च को समाप्त हुआl बाकी के राज्य पंजाब, गोवा और उत्तरखंड में एक चरण में मतदान समाप्त हो गएl उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को वोटिंग हुईl पंजाब में 20 फरवरी को वोट पड़ेl जबकि मणिपुर में दो चरणों में 28 फरवरी और 5 मार्च को वोटिंग सम्पन्न हुईl चुनाव के बाद आज 10 तारीख को रिजल्ट आने लगे हैंl इस चुनाव में भाजपा के लिए जहां एक तरफ कई राज्यों में सत्ता में दोबारा वापसी की चुनौती है, वहीं समाजवादी पार्टी के यूपी में अपनी खोई हुई जमीन को पाने का सबसे बड़ा इम्तिहान हैl यूपी में भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी और योगी के डबल इंजन की सरकार कहे जाने वाले चेहरे पर चुनाव लड़ा है, तो वहीं सपा के पास अखिलेश से बड़ा दूसरा कोई चेहरा नहीं था |
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!