ममता बनर्जी का बड़ा एलान- शत्रुघन सिन्हा आसनसोल लोकसभा और बाबुल सुप्रियो बालीगंज विधानसभा उपचुनाव में होंगे टीएमसी के उम्मीदवार
ममता बनर्जी ने ट्वीट कर दी जानकारी
इधर, ममता ने रविवार को ट्वीट किया, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की ओर से यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि आसनसोल से लोकसभा उपचुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघन सिन्हा हमारे उम्मीदवार होंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रसिद्ध गायक श्री बाबुल सुप्रियो, बालीगंज से विधानसभा उपचुनाव में हमारे उम्मीदवार होंगे। जय हिंद, जय बांग्ला, जय मां- माटी- मानुष।
ईपीएफ में ब्याज दर में कटौती को लेकर ममता ने केंद्र पर साधा निशाना
इधर, ममता ने पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के ठीक बाद केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारी भविष्य निधि (इपीएफ) पर ब्याज दरों में कटौती के फैसले को लेकर केंद्र पर रविवार को करारा हमला बोला। ममता ने ट्वीट कर कहा-
यूपी में वोट की जीत के बाद भाजपा सरकार तुरंत अपना गिफ्ट कार्ड लेकर आई! यह कर्मचारी भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को चार दशक के निचले स्तर तक कम करने का प्रस्ताव देकर तुरंत खुद को बेनकाब करता है।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!