Weather Update: दो दिन में 40 डिग्री के पार जा सकता है तापमान, लू को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मुंबई में लू को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में तापमान के तेजी से बढ़ने के साथ ही किसी भी समय लू के थपेड़े लग सकते हैं। 15 और 16 मार्च को मुंबई सहित ठाणे, रायगड, पालघर, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिलों में हीट वेव (लू) के असर को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इन दो दिनों में जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह मौसम विभाग ने दी है। हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने 15 मार्च को मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 16 मार्च को इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए दोनों दिनों में येलो अलर्ट रहेगा।
राजधानी दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान बढ़ते-बढ़ते 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अगले दो दिनों तक इसमें और अधिक इजाफा होगा। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। हवा में नमी का स्तर 37 से 94 प्रतिशत बना हुआ है। मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। गर्मी और तीव्र होगी। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस पर रह सकता है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments