MPPEB UVA Recruitment: मध्य प्रदेश में 208 उद्यान विस्तार अधिकारी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, आवेदन कल से
आवेदन कल (16 मार्च 2022) से
एमपीपीईबी द्वारा जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार, विज्ञापित पदों के लिए ऑनलाइन की प्रक्रिया बुधवार, 16 मार्च 2022 से शुरू हो रही है और आखिरी तारीख 30 मार्च निर्धारित की गई है। साथ ही, उम्मीदवारों को इन्हीं तारीखों तक निर्धारित शुल्क 500 रुपये का भी भुगतान करना होगा। हालांकि, इसके बाद उम्मीदवार अपन सबमिट किए गए आवेदन में 4 अप्रैल तक संशोधन कर सकेंगे। वहीं, मध्य प्रदेश राज्य के मूल निवासी एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग और अन्य के लिए शुल्क 250 रुपये ही है, जबकि सीधी भर्ती – बैकलॉग के लिए कोई शुल्क नहीं है।
आवेदन से पहले जानें योग्यता
एमपीपीईबी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातकोत्तर उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गई है, अधिक जानकारी के भर्ती विज्ञापन देखें।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!