हिसार NOI : आंध्र प्रदेश में 25 मार्च 2022 से आयोजित होने वाली 12वीं राष्ट्रीय जूनियर महिला हाकी चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की टीम का चयन हो गया है। हरियाणा की टीम में प्रदेश के चार जिलों की हाकी खिलाड़ी चयनित हुई है। 18 सदस्यीय टीम में हिसार से नौ, सोनीपत से सात और फतेहाबाद और भिवानी से एक-एक हाकी खिलाड़ी टीम में चयनित हुई है। यह 18 सदस्यीय महिला हाकी टीम एक बार फिर चैंपियन का खिताब बरकरार रखने के लिए फील्ड में उतरेगी। टीम के साथ बतौर कोच सीनियर हाकी कोच आजाद ङ्क्षसह मलिक और प्रबंधक अदीति बूरा रहेंगी। यह टीम 25 मार्च से 3 अप्रैल 2022 तक आंध्रा प्रदेश में आयोजित होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेगी

हिसार की ऊषा संभालेगी टीम की कमान

हिसार के गांव उमरा निवासी ऊषा को हरियाणा टीम की कप्तानी सौंपी कई है। झारखंड में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में भी ऊषा का सराहनीय योगदान रहा था। पूर्व की खेल उपलब्धियों और बेहतर नेतृत्व गुण को देखते हुए हाकी हरियाणा ने ऊषा को टीम कप्तानी सौंपी है।

टीम में ये खिलाड़ी है शामिल

खिलाड़ी का नाम, किस जिले की निवासी

निधि - हिसार - गोलकीपर

पूजा - हिसार

दीक्षा - सोनीपत

मोनू - हिसार

ऊषा - हिसार - कप्तान

निधि - सोनीपत

डिंपल - सोनीपत

दीनिका - सोनीपत

मनीषा - सोनीपत

सीमा - हिसार

पिंकी - हिसार

कनिका सिवाच - सोनीपत

साक्षी राणा - सोनीपत

सावी - हिसार

ईशिका - भिवानी

ज्योति - हिसार - गोलकीपर

भतेरी - हिसार

खुशबू रानी - फतेहाबाद

ये भी जानें

- अक्टूबर 2021 में आयोजित 11वीं राष्ट्रीय जूनियर महिला हाकी चैंपियनशिप में झारखंड को पराजित कर हरियाणा की टीम चैंपियन बनी थी। यह मुकाबला काटे का रखा था। जिसमें हरियाणा ने मेजबान झारखंड को 3-2 के कड़े मुकाबले में पराजित किया था। झारखंड को उसी के घर में पराजित कर हरियाणा नेशनल चैंपियन बना।

- मार्च 2022 में हरियाणा महिला हाकी टीम चयन के लिए आयोजित ट्रायल में प्रदेशभर से 83 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। इनमें से बेस्ट 30 को चुना गया था। जिनका 16 मार्च और 17 मार्च 2022 को हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के हाकी मैदान में कैंप आयोजित हुआ। 30 सदस्यीय खिलाडिय़ों के कैंप में से बेस्ट 18 हाकी खिलाड़ी चुनी। जो हरियाणा हाकी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

------हरियाणा हाकी टीम के चयनित खिलाडिय़ों की लिस्ट सार्वजनिक दी गई है। हमें पूरी उम्मीद है कि टीम इस बार भी नेशनल चैंपियन होगी।

- आजाद सिंह मलिक, हाकी कोच, हरियाणा।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement